फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP says mamta banerjee are Chit fund Minister.

भाजपा ने ममता बनर्जी को बताया 'चिट फंड मंत्री'

Mon, 22 Dec 2014 08:28 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 22 Dec 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
BJP says mamta banerjee are Chit fund Minister.
भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ आक्रामक भाषा का इस्तेमाल कर रहे तृणमूल कांग्रेस नेताओं पर हमला बोला है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘चिट फंड मंत्री’ करार दिया है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के पार्टी मामलों के प्रभारी और भाजपा प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन के हालिया बयानों को असंसदीय बताया और कहा कि तृणमूल नेताओं का बयान शारदा घोटाले और बर्दवान धमाके की जांच को लेकर गुस्से को दिखाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी को लेकर तृणमूल प्रमुख और उसके नेताओं के बीच स्पर्द्धा चल रही है।

सिंह ने कहा कि नि:संदेह मुख्यमंत्री को विजेताओं की श्रेणी से नीचे नहीं धकेला जा सकता है लेकिन उनके राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन जरूर असंयमित बयानों को लेकर अपने सहयोगियों को पछाड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed