फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp said there is no political damage by hardik patel

हार्दिक पटेल को सियासी नुकसान नहीं मान रही भाजपा

Sat, 29 Aug 2015 09:40 AM IST
एम संजय/अमर उजाला , नई दिल्ली
एम संजय/अमर उजाला , नई दिल्ली Updated Sat, 29 Aug 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
bjp said there is no political damage by hardik patel

गुजरात में भड़के पटेल आरक्षण के विवाद से सियासी नफे नुकसान पर भाजपा आलाकमान बेशक मौन है। मगर सूबे के हालातों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर लगातार बनी हुई है।

विज्ञापन


सूबे के हालातों को काबू में लाने में पीएम की भूमिका भी अहम बताई जा रही है। पीएमओ सूत्रों के अनुसार मंगलवार को संदेश जारी करने से पहले पीएम मोदी ने खुद सूबे के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर स्थिति की जानकरी लेते हुए हालातों पर काबू पाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बुधवार देर रात सरकार के शीर्ष मंत्रियों के साथ गुजरात के हालातों पर पीएम ने बैठक कर स्थिति का आंकलन भी किया इसके अलावा भारत सरकार का गृह मंत्रालय और एनडीआरएफ प्रमुख सुबे के गृह मंत्रालय से विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए लगातार संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सियासी असर की चर्चा तेज

bjp said there is no political damage by hardik patel

इस बीच आंदोलन के सियासी असर को भी लेकर चर्चा शुरू हो गई है। रातों-रात करीब 10 लाख की भीड़ जुटाकर नायक बने हार्दिक पटेल की सफलता के राज को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा जोरों पर है।

इसे भाजपा के अंदरूनी राजनीति से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। हार्दिक की तस्वीर विहिप नेता प्रवीण तोगड़ीया के साथ होने की दलील देकर उनके ओर इशारा जताया जा रहा है।

हालांकि विहिप ने इस बात से इंकार किया है। वैसे हार्दिक के पीछे भाजपा के एक केंद्रीय नेता के हाथ होने की आशंका की चर्चा जोरों पर है। हार्दिक के पटेल आंदोलन से भाजपा सियासी नुकसान नहीं मान रही है।

क्या बरकरार रहेगी हवा?

bjp said there is no political damage by hardik patel

मगर आंदोलन ने विकास के गुजरात मॉडल पर विपक्ष को सवाल उठाने का मौका थमा दिया है। बताया जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में इससे पार्टी के सियासी रणनीति पर भी असर पडे़गा।

हालांकि भाजपा आलाकमान की ओर से हार्दिक के प्रभाव को कम करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। सरकार उनके इतिहास को खंगाल रही है। उनके पुराने कारनामों को उभारकर मिल रहे जनसमर्थन को कमजोर बनाने का प्रयास होगा।

सियासी नफे-नुकसान पर पार्टी का आकलन है कि सूबे के विधानसभा चुनाव 2017 के अंत में होने हैं। तब तक हार्दिक की हवा बरकरार नहीं रह पाएगी।

तर्क हो रहे खारिज

bjp said there is no political damage by hardik patel

उग्र आंदोलन की राह पकड़ने के कारण वे जल्द ही बेअसर हो जाएंगे। भाजपा की ओर से इस बात के प्रचार पर अभी से जोर दिया जाने लगा गया है कि हार्दिक के पीछे विकास की राजनीति को पटरी से उतारने वाले सियासी दल खडे़ हैं।

पार्टी के एक शीर्ष नेता ने इस बात की ओर इशारा करते हुए कहा है कि आंदोलन के दौरान पकड़े गए काफी लोग ऐसे हैं जोकि न तो पटेल समाज से हैं और न ही उनका संबंध गुजरात से है। उक्तत नेता का कहना है कि अहमदाबाद रैली में पहुंची अधिकांश भीड़ गुजरात के बाहर की थी।

भाजपा का इशारा साफ तौर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्षी कांग्रेस पर है। लेकिन सियासी जानकार भाजपा के तर्क को मंजूर नहीं कर रहे। नीतीश और कांग्रेस दोनों में ही इतनी ताकत नहीं कि वे अहमदाबाद में इतनी भीड़ किसी और जगह से भेज सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed