फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp said rahul gandhi's road show is black spot on election process

राहुल के रोड शो पर बवाल, भाजपा ने बताया बड़ा धब्बा

Sun, 11 May 2014 08:43 AM IST
Updated Sun, 11 May 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
bjp said rahul gandhi's road show is black spot  on election process

वाराणसी में नरेंद्र मोदी की रैली को अनुमति नहीं मिलने से नाराज भाजपा अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो मामले में चुनाव आयोग पर बरस पड़ी है।

विज्ञापन


आयोग के फैसले पर भड़की भाजपा ने कहा कि मोदी को राजनीतिक कारणों से रैली की अनुमति नहीं दी गई।

आयोग के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने आरोप लगाया कि भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार को उसी के चुनाव क्षेत्र में रैली करने की अनुमति नहीं देना चुनावी प्रक्रिया पर बड़ा धब्बा है।

विज्ञापन

'मोदी को अनुम‌त‌ि नहीं लेक‌िन राहुल को क्यों'

bjp said rahul gandhi's road show is black spot  on election process

उन्होंने कहा कि राहुल का रोड शो वहीं हुआ जहां हाल में भाजपा को रैली करने की अनुमति नहीं दी गई थी।

उन्होंने कहा कि  आयोग के इस फैसले से साबित होता है कि तब सुरक्षा का मुद्दा कोई कारण नहीं था और राजनीतिक कारणों से भाजपा को रैली करने की अनुमति नहीं दी गई।

जेटली ने कहा कि चुनाव आयोग ने अपने इन दो फैसलों से खुद ही साबित कर दिया है कि बेनियाबाग में जो भी सुरक्षा कारण हैं वे केवल भाजपा पर लागू होते हैं और अन्य दलों पर नहीं होते।

कांग्रेस ने भी द‌िया करारा जवाब

bjp said rahul gandhi's road show is black spot  on election process

बनारस में राहुल गांधी के रोड शो को चुनाव आयोग की ओर से अनुमति देने पर सवाल उठाने को लेकर भाजपा पर कांग्रेस ने राई का पहाड़ बनाने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने कहा है कि चुनाव आयोग ने सुरक्षा को लेकर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर फैसला किया है।

मगर भाजपा जानबूझकर इसे राजनीतिक रंग देकर लोगों को गुमराह कर रही है। पार्टी ने कहा कि सभी नेताओं की सुरक्षा का खतरा बराबर नहीं होता। किसको ज्यादा खतरा है और किसको कम। ये पुलिस प्रशासत तय करता है। कांग्रेस पार्टी ये काम नहीं करती।

विज्ञापन

कांग्रेस बोली भाजपा को नहीं म‌िल रहा बहुमत

bjp said rahul gandhi's road show is black spot  on election process

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मोदी की सुरक्षा को लेकर खतरे की सूचना खुद गुजरात पुलिस ने उत्तरप्रदेश प्रशासन को दी थी। सिंघवी ने कहा कि ये सूचना कांग्रेस पार्टी ने प्रशासन को नहीं दी थी।

सिंघवी ने कहा कि राहुल गांधी के रोड शो पर सवाल उठाने से साफ जाहिर है कि भाजपा हताश हो गई है और उसे लगने लगा है कि चुनाव में उसके पास बहुमत नहीं आ रहा है।

सिंघवी ने कहा कि भाजपा की ओर से 272 सीटे पाने का आंकड़ा जो दिया जा रहा है। ये फर्जी आंकड़ा है। नरेंद्र मोदी मुंगेरी लाल की तरह सपना देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed