फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp said congress included modi's caste in gujrat

'कांग्रेस ने बनाया नरेंद्र मोदी को ओबीसी'

Sun, 11 May 2014 08:54 AM IST
Updated Sun, 11 May 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
bjp said congress included modi's caste in gujrat

नरेंद्र मोदी कि जाति के सवाल पर कांग्रेस के हमले के खिलाफ भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस की छबीलदास मेहता सरकार ने ही मोध घांची जाति को ओबीसी में शामिल किया था। नरेंद्र मोदी इसी जाति से ताल्लुक रखते हैं।

विज्ञापन


पार्टी का कहना है कि 1994 में मेहता सरकार ने ही मोधों को ओबीसी का दर्जा दिया था कि न कि मौजूदा मोदी सरकार ने, जैसा कि कांग्रेस दावा कर रही है।

कांग्रेस की छबीलदास मेहता सरकार ने द‌िया दर्जा

bjp said congress included modi's caste in gujrat

भाजपा के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि 25 जुलाई, 1994 को गुजरात में कांग्रेस की छबीलदास मेहता सरकार ने मोध जाति के लोगों को ओबीसी का दर्जा दिया था। मोदी इसी जाति के हैं। यह फैसला बक्शी आयोग की सिफारिश पर लिया गया था।

नायडू ने कहा जो शक्ति सिन्ह गोहिल मोदी पर नकली ओबीसी होने का आरोप लगा रहे हैं वह उस समय छबीलदास मेहता की सरकार में मंत्री थे। कांग्रेस यह आरोप लगाता रही है कि मोदी ने 2001 में मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी जाति को ओबीसी में शामिल कर लिया। लेकिन सच्चाई कुछ और है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हताशा में जात‌ि का मुद्दा उछाल रही कांग्रेस'

bjp said congress included modi's caste in gujrat

दरअसल कांग्रेस हताशा में मोदी की जाति का मुद्दा उछाल रही है। कांग्रेस के पास अब कोई चारा नहीं है क्योंकि मोदी को काबू करने की उनकी हर कोशिश नाकाम रही है।

यहां एक प्रेस कांफ्रेस में वेंकैया ने कहा कि कांग्रेस ने मोदी पर नीच राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने पूछा, नीच राजनीति क्या होती है। क्या यह 1.70 करोड़ रुपये का कोयला घोटाला है या 1.8 लाख करोड़ का टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला, कैश फोर वोट, चीनी या गेहूं घोटाला है?

विज्ञापन

'म‌िटेगा कांग्रेस का इत‌िहास'

bjp said congress included modi's caste in gujrat

उन्होंने कहा कि लोगों का फैसला आ रहा है। कांग्रेस बुरी तरह हारेगी और इतिहास के किताबों से उसका नामो-निशां भी मिट जाएगा। वेंकैया से पूछा गया कि क्या मोदी ममता बनर्जी, जयलिलता और दूसरे नेताओं को एनडीए में आने का प्रस्ताव दे रहे हैं।

इस पर उन्होंने कहा कि मोदी किसी को अपने साथ आने का प्रस्ताव नहीं दे रहे हैं। हम अंहकारी नहीं हैं। अगर कोई हमें समर्थन देता है तो हम उसकी पेशकश खारिज नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed