फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp said akhilesh should say azam khan to produce evidence

'आजम को सबूत पेश करने के लिए कहें अखिलेश'

Sun, 07 Feb 2016 10:00 PM IST
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
bjp said akhilesh should say azam khan to produce evidence

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खां के पाकिस्तान दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम से मुलाकात के दावे पर भाजपा ने राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपनी सरकार की असफलताओं को छिपाने के लिए अपने मंत्री से अनर्गल बयान दिला रहे हैं। सीएम को अपने मंत्री को सबूत पेश करने या माफी मांगने का स्पष्ट निर्देश जारी करना चाहिए।
विज्ञापन


पार्टी ने इस दौरान आजम पर मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक दंगा कराने और मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के नाम पर लूट खसोट करने का आरोप लगाया।

शर्मा ने कहा कि आजम ने घृणित आरोप लगाकर सरकार को नहीं बल्कि देश को बदनाम करने का काम किया है। उन्होंने इस मामले में सबूत पेश करने का दावा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मुख्यमंत्री के इशारे पर अनर्गल बयानबाजी'

bjp said akhilesh should say azam khan to produce evidence

ऐसे में मुख्यमंत्री अखिलेश को अपने इस लाडले मंत्री से सबूत पेश करने के लिए कहना चाहिए। उन्होंने कहा कि दरअसल अनर्गल बयानबाजी मुख्यमंत्री के इशारे पर हो रही है।

मुख्यमंत्री अपनी सरकार के चार साल के कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था के पटरी से उतर जाने और आर्थिक तथा विकास के क्षेत्र में नाकामी जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान बंटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विफलताओं और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए इस तरह का सियासी हथकंडा अपनाना शर्मनाक है।

आजम ने शनिवार को पीएम मोदी पर अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान दाऊद से मिलने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि पीएम के इनकार करने पर वह इस मुलाकात का सबूत सामने रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed