फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp sacks yeddyurappa loyalists in karnataka

भाजपा ने येदियुरप्पा समर्थकों को किनारे लगाया

Sat, 08 Dec 2012 08:03 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 08 Dec 2012 08:03 PM IST
विज्ञापन
bjp sacks yeddyurappa loyalists in karnataka

कर्नाटक में भाजपा ने अपने नेतृत्व वाली सरकार और पार्टी में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के समर्थकों को किनारे लगाना शुरू कर दिया है। इसी के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने शनिवार को सहकारिता मंत्री बीजे पुट्टास्वामी को बर्खास्त कर दिया। पुट्टास्वामी को हाल ही में पार्टी से इस्तीफा देने वाले येदियुरप्पा का खास माना जाता है।

विज्ञापन


इसके अलावा कर्नाटक भाजपा ने येदियुरप्पा की कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी) के गठन से एक दिन पहले उनके समर्थक और तुमकुर से लोकसभा सांसद जीएस बासवराज को पार्टी से निलंबित कर दिया गया। पार्टी ने पुट्टास्वामी और वासवराज को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन


शेट्टार ने बताया कि अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत पुट्टास्वामी को कैबिनेट से हटाया गया है। उन्होंने येदियुरप्पा की नई पार्टी की कई बैठकों में शिरकत की और उसका प्रचार कर रहे थे। यह कार्य पार्टी के विचार से अनुशासनहीनता है। उन्हें कैबिनेट से हटाने के लिए राज्यपाल को पहले ही पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश पार्टी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा ने सांसद बासवराज को पार्टी से निलंबित किए जाने की घोषणा की।  
भाजपा का यह फैसला 23 विधायकों और सात मंत्रियों के हाल ही में पार्टी छोड़ने वाले येदियुरप्पा की ब्रेकफास्ट बैठक में शामिल होने के बाद आया है।

पार्टी ने एक दिन पहले यह कदम उठाकर पूर्व सीएम के समर्थकों को कड़ा संदेश दिया है। लिंगायत समुदाय के नेता येदियुरप्पा रविवार को एक रैली में अपनी पार्टी केजेपी के गठन की विधिवत घोषणा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed