फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp's westeren uttar pradesh closed today

वेस्ट यूपी में असरदार रहा भाजपा का बंद

Sun, 22 Sep 2013 10:05 PM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 22 Sep 2013 10:05 PM IST
विज्ञापन
bjp's westeren uttar pradesh closed today

भाजपा ने रविवार को वेस्ट यूपी बंद में अपनी ताकत का अहसास करा दिया है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर दंगे में भाजपा विधायकों की गिरफ्तारी के विरोध में वेस्ट यूपी बंद कामयाब रहा। मुजफ्फरनगर, मेरठ समेत सहारनपुर, बिजनौर, बागपत और शामली में कई जगह बाजार पूरी तरह बंद रहे तो कई स्थानों पर दोपहर बाद कुछ दुकानें खुलीं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और पुतले फूंककर विरोध जताया। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक के अलावा शांति रही।

भाजपा विधायक संगीत सोम और सुरेश राणा की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश बंद का आह्वान किया था। मेरठ में दोपहर तक बंद का व्यापक असर रहा।
विज्ञापन


परतापुर में छात्रों ने दिल्ली अंबाला पैसेंजर को आधे घंटे तक रोके रखा। मेरठ में बंद की कमान खुद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने संभाली।

मुजफ्फरनगर में शहर में मुख्य बाजार समेत अन्य बाजार पूरी तरह बंद रहे। जिले के खतौली और मीरापुर में बंद का मिलाजुला असर रहा। शामली जिले में बंद का मिलाजुला असर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक सुरेश राणा के क्षेत्रथानाभवन में बंद पूरी तरह सफल रहा। बिजनौर में बंद का असर मिला जुला रहा। यहां बंद कराने को लेकर पुलिस और भाजपाइयों में नोकझोंक हुई।

यहां 82 भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। देर शाम सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

बिजनौर में 22, नूरपुर में 42 और नजीबाबाद में 18 भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। सहारनपुर में भी बंद काफी हद तक सफल रहा।

रामपुर मनिहारान में ट्रेन रोकने पर पुलिस ने लाठियां फटकारी। शहर से लेकर देहात तक अधिकतर संस्थान खुद ही बंद रहे।

घंटाघर चौक पर धरना के लिए तैयार हो रहे मंच को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। बागपत नगर और खेकड़ा कस्बा में दुकानें दोपहर तक बंद रहीं। बड़ौत में भी अधिकतर बाजार दोपहर तक बंद रहे।

बंद में दिखा जनता का आक्रोश: वाजपेयी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने वेस्ट यूपी बंद को पूरी तरह सफल बताया है। उन्होंने कहा कि बंद में जनता का आक्रोश दिखा। सरकार की तुष्टिकरण नीतियों के खिलाफ लोग खुद ही बंद में शामिल हुए।


उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को छोड़कर शेष उत्तर प्रदेश में सोमवार को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। एकपक्षीय कार्रवाई से सपा सरकार बाज नहीं आती है तो समय आने पर जनता सबक सिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed