फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp's problems may end soon

आडवाणी माने, इस्तीफा खारिज

Tue, 11 Jun 2013 06:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 11 Jun 2013 06:41 PM IST
विज्ञापन
bjp's problems may end soon

रविवार को नरेंद्र मोदी को चुनाव अभियान समिति की कमान सौंपने से गुस्साए लालकृष्ण आडवाणी ने मंगलवार शाम भाजपा संसदीय दल का वह फैसला स्वीकार कर लिया, जिसमें उनका इस्तीफा खारिज कर दिया गया था। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


आडवाणी के घर हुए एक संवाददाता सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने बताया, 'आडवाणीजी ने सोमवार को तीन पदों से इस्तीफा दे दिया था, जिसे संसदीय बोर्ड ने स्वीकार नहीं किया था। आज उन्होंने भाजपा संसदीय दल का फैसला मान लिया।'
विज्ञापन


आडवाणी ने क्यों दिया इस्तीफाः तीन वजहें
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा, 'आडवाणी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और अगर उनकी कोई शिकायत है तो मैं खुद उनपर गौर करूंगा।'

राजनाथ सिंह ने पत्रकारों को बताया कि इस्तीफे के मुद्दे पर खुद संघ प्रमुख मोहन भागवत ने फोन पर लालकृष्ण आडवाणी से बातचीत की थी। आडवाणी ने भागवत की सलाह मानते हुए इस्तीफा वापस लेने का फैसला किया।

मोदी के फैसले पर यूटर्न नहीं
इससे पहले भाजपा ने साफ किया कि मोदी पर लिया फैसला वापस नहीं होगा। राजस्थान के बांसवाड़ा में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा, 'मोदी के फैसले पर यूटर्न नहीं लिया जाएगा। वह चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष बने रहेंगे। भाजपा में एक बार होने के बाद फैसले पलटे नहीं जाते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed