फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP's mp adopting developed village, rather than undeveloped village

विकसित गांव गोद ले रहे भाजपाई, शुरू हुआ विरोध

Sun, 23 Nov 2014 11:33 AM IST
एजेंसी/ अहमदाबाद
एजेंसी/ अहमदाबाद Updated Sun, 23 Nov 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
BJP's mp adopting developed village, rather than undeveloped village

गुजरात में भाजपा सांसदों द्वारा आदर्श ग्राम योजना के तहत अविकसित गांव के बजाए विकसित गांवों को गोद लेने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस तो हमलावर हुई ही, राज्य की भाजपा सरकार में भी अपने ऐसे सांसदों का विरोध शुरू हो गया है।

विज्ञापन


राज्य की गृह राज्य मंत्री रजनी पटेल ने कहा कि यदि स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया तो मुख्यमंत्री खुद गांवों का आवंटन करेंगी। गुजरात से राज्यसभा सांसद मनसुख मांडविया ने भावनगर जिले के हीरा उद्योग कंपनियों और पर्यटन के लिए विकसित हो चुके गांव उगमेडी को गोद लिया है।
विज्ञापन


वहीं, खेडा से सांसद देवूसिंह चौहान ने अहमदाबाद में प्रवासी भारतीयों के गांव के नाम से जाना जाने वाला वाहेलाल गांव और कच्छ जिले के सांसद विनोद छावड़ा ने जिले के सुवई गांव को चुना है, जहां 24 घंटे बिजली रहती है। यहां किसान जीरा और सरसों की फसल से अच्छी कमाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल ने भी सांसदों से जरूरतमंद गांवों को गोद लेने का आग्रह किया है। सांसदों के जरिए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि गुजरात के सांसद भी मोदी की तरह जनता को गुमराह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed