झारखंड में भी चला भाजपा का जादू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में भाजपा बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा ने यहां की कुल 14 में से 12 सीटों पर बढ़त बना ली है। दो सीटें कांग्रेस के हाथ में जाती दिख रही हैं।
जनता ने क्षेत्रीय दलों को पूरी तरह से नकार दिया है और झाविपा और आजसू जैसे दलों का खाता तक नहीं खुल पाया है।
झारखंड में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, लोकसभा सीट में भाजपा आगे चल रही। राजधानी रांची से भाजपा प्रत्याशी रामटहल चौधरी ने एक लाख पैंसठ हजार वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय को हरा कर चुनाव जीत लिया है।
भाजपा का जबरदस्त प्रदर्शन
गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दूबे ने कांग्रेस के फुरकान अंसारी को रोचक मुकाबले में हरा दिया है। धनबाद सीट पर भाजपा प्रत्याशी पशुपतिनाथ सिंह आगे चल रहे हैं। जमशेदपुर से भी भाजपा के ही विद्युत वरण महतो फिलहाल आगे चल रहे हैं।
हजारीबाग से यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा जीत के करीब हैं। वह निकटतम प्रतिद्वंदी सौरभ नारायण सिंह से काफी आगे चल रहे हैं। लोहरदगा से कांग्रेस के रामेश्वर उरांव भाजपा के सुदर्शन भगत से आगे हैं।
करिया मुंडा भी काफी आगे
खूंटी से भाजपा प्रत्याशी सह लोकसभा उपाध्यक्ष करिया मुंडा के सात हजार मतों से आगे होने की सूचना मिलते ही अन्य दलों के टेंट-तंबू में वीरानगी छाने लगी है।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो अध्यक्ष शिबु सोरेन दुमका सीट (सु) से शुरूमें भाजपा उम्मीदवार सुनील सोरेन से पीछे रहे, लेकिन बाद में 7569 वोट से आगे हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी यहां तीसरे स्थान पर हैं।