फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP's challenge Digvijay to disclose evidence

भाजपा की चुनौती, सुबूत हैं तो खुलासा करें दिग्विजय

Mon, 22 Oct 2012 11:47 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 22 Oct 2012 11:47 PM IST
विज्ञापन
BJP's challenge Digvijay to disclose evidence
भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की आलोचना करते हुए चुनौती दी है कि यदि उनके पास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के परिजनों के खिलाफ भ्रष्टाचार के सुबूत हैं तो उनका खुलासा करना चाहिए। पार्टी ने कहा कि वह कांग्रेस नेता से किसी तरह की दरियादिली नहीं चाहती है।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने आरोप लगाया कि दिग्विजय की ऐसे दावे करने की आदत हो चुकी है, जिन्हें वह साबित नहीं कर पाते हैं। हमें उनसे किसी तरह की दरियादिली नहीं चाहिए। यह कांग्रेस के भ्रष्टाचारों से ध्यान भटकाने की कोशिश है। उन्होंने सिंह को चुनौती दी कि यदि उनके पास वाजपेयी और आडवाणी के परिजनों के भ्रष्टाचार में शामिल होने के सुबूत हैं तो उनका खुलासा करें।
विज्ञापन


सिंह ने 26/11 आतंकी हमले के बाद एक अधिकारी की फोन कॉल का दावा किया था लेकिन वह साबित करने में नाकाम रहे थे। झूठे आरोप लगाना कांग्रेस के डीएनए में शामिल हो चुका है। कांग्रेस महासचिव ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि कांग्रेस के पास वाजपेयी और आडवाणी के परिजनों के वित्तीय गड़बड़ियों में शामिल होने के सुबूत रहे हैं लेकिन पार्टी राजनीतिक विरोधियों के बच्चों को निशाना बनाने के पक्ष में कभी नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed