{"_id":"97f3d806-6312-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-rss-conducting-terror-training-camps-says-shinde","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और संघ फैला रहे हैं ‘हिंदू आतंकवाद’: शिंदे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाजपा और संघ फैला रहे हैं ‘हिंदू आतंकवाद’: शिंदे
जयपुर/संजय मिश्र
Updated Mon, 21 Jan 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर ‘हिंदू आतंकवाद’ फैलाने का गंभीर आरोप जड़ते हुए भारतीय राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए शिंदे ने कहा कि उनके पास ऐसी रिपोर्ट आई हैं, जिससे यह साबित होता है कि भाजपा और संघ अपने कैंपों में हिंदू आतंकवाद की ट्रेनिंग दे रहे हैं। इन संगीन आरोपों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए भाजपा और संघ ने इस बयान को बेहद गैर जिम्मेदार करार दिया और सोनिया गांधी व शिंदे से तुरंत माफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस के दो दिन के जयपुर चिंतन शिविर के बाद रविवार को एआईसीसी की बैठक में शिंदे ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी के लोग बम प्लांट करते हैं ताकि इसका दोष अल्पसंख्यकों पर मढ़ा जा सके। भाजपा की यह विघटनकारी नीति है ओर हमें इसके लिए सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन
शिंदे यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि हमें भाजपा के विष फैलाने वाले प्रचार को रोकना होगा। बवाल मचने के बाद शिंदे ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने ‘हिंदू आतंकवाद’ नहीं बल्कि ‘भगवा आतंकवाद’ कहा है।
मगर संघ और भाजपा पर लगाए आरोपों को वापस नहीं लिया, बल्कि यह कहा कि यह कोई नई बात नहीं है और ‘भगवा आतंकवाद’ को लेकर पहले भी चर्चा हो चुकी है।
कांग्रेस के वरिष्ठ मुखर नेता मणिशंकर अय्यर ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि यह बात सबको पता है, लेकिन कहने की हिम्मत कोई नहीं जुटा रहा था। इसलिए शिंदे तारीफ के काबिल हैं।
‘हमारे पास ऐसी रिपोर्ट आई हैं, जिसमें यह साफ है कि भाजपा हो या संघ, उनके कैंपों में हिंदू आतंकवाद की ट्रेनिंग दी जा रही है। समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट, मक्का मस्जिद और मालेगांव धमाकों में इनकी भूमिका संदिग्ध है। हमें इस बारे में गंभीरता से विचार करना होगा’।--सुशील कुमार शिंदे, गृहमंत्री
‘कभी-कभी मुझे लगता है कि कांग्रेस में कायरों की जमात इकठ्ठा हो गई है। इस तरह के बयान बेहद खतरनाक हैं और इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। शिंदे और राहुल के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।’--मुख्तार अब्बास नकवी, भाजपा प्रवक्ता
‘कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति कर रही है। यह आरोप किसी कांग्रेसी नेता ने नहीं बल्कि देश के गृहमंत्री ने लगाए हैं, जो कि बेहद गैर जिम्मेदाराना है। इन आधारहीन आरोपों को स्वीकार नहीं किया जा सकता।’--राम माधव, प्रवक्ता, आरएसएस