फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp releases speech of nitish kumar praising modi

मोदी से पीछा छुड़ाया तो ये वीडियो पीछे पड़ गया नीतीश के!

Mon, 17 Jun 2013 03:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 17 Jun 2013 03:40 PM IST
विज्ञापन
bjp releases speech of nitish kumar praising modi

जनता दल यूनाइटेट के एनडीए से अलग होने के बाद भारतीय जनता पार्टी और जदयू के बीच सियासी जंग तेज हो गई है।

विज्ञापन


भाजपा ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो साल 2003 का है जब नीतीश कुमार रेल मंत्री थे।

नरेंद्र मोदी को वजह बताकर एनडीए से अलग होने वाले नीतीश कुमार को जवाब देने के लिए बीजेपी ने यह वीडियो जारी किया है।

इस वीडियो में गुजरात में एक रेलवे प्रोजेक्ट के उदघाटन के दौरान नीतीश कुमार ने मोदी को भविष्य का नेता होने के संकेत देते हुए कहा, 'मुझे विश्वास है कि नरेंद्रभाई केवल गुजरात तक सीमित नहीं रहेंगे। देश भी उनकी सेवाओं से लाभ प्राप्त करेगा।'
विज्ञापन


हालांकि वीडियो रिलीज करने से इंकार करते हुए भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा ने कोई वीडियो रिलीज नहीं किया बल्कि कुछ तथ्य जनता के सामने रखे हैं। हमने दिखाया है कि 2003 में मोदी की तारीफ कर चुके नीतीश अब कैसे सेकुलर हो गए हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने इस पर कहा है कि हम इस वीडियो की सीडी बिहार में बांटेंगे और जदयू के 'डबल स्टैंडर्ड' का पर्दाफाश करेंगे।

वहीं, नीतीश कुमार ने अपने भाषण पर सफाई देते हुए कहा है कि वह एक सरकारी कार्यक्रम था और वहां पर मुख्यमंत्री की तारीफ करना स्वाभाविक बात है।

जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि गठबंधन में मित्रता में कुछ स्पेस तो होना ही चाहिए। नीतीश कुमार 2003 में रेलमंत्री थे और किसी राज्य (गुजारात) में गए थे इसलिए वहां के मुख्यमंत्री (नरेंद्र मोदी) का नाम लिया।

देखें नीतीश कुमार का ये नमो-राग-

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed