भाजपा ने ठुकराया उद्घव ठाकरे का फार्मूला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में शिव सेना और भाजपा के बीच तकरार बढ़ गई है और भाजपा ने सीटों के बंटवारे को लेकर उद्धव ठाकरे का नया फॉर्मूला ठुकरा दिया है। शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 25 साल पुराने गठबंधन को बचाने के लिए अंतिम कोशिश के रूप में एक नया फॉर्मूला दिया था।
उन्होंने शिव सेना के 151 और भाजपा के 119 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था. बाक़ी 18 सीटें वह सहयोगी दलों को देने के लिए तैयार थे। शिव सेना प्रमुख ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान उनकी पार्टी ने भाजपा की बात मानी थी इसलिए विधानसभा चुनाव में भाजपा को हमारी बात माननी चाहिए।
नरेंद्र मोदी को दिलाया याद
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ उद्धव ने साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को याद दिलाते हुए कहा कि गुजरात दंगों के बाद बाल ठाकरे ने उनकी मदद की थी। लेकिन भाजपा के प्रवक्ता विनोद तावड़े ने कहा कि शिव सेना के प्रस्ताव में नया कुछ भी नहीं हैं. भाजपा हमेशा 119 सीटों पर चुनाव लड़ती आई है।
उन्होंने कहा कि शुरुआत में भाजपा ने 135 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था लेकिन गठबंधन को बचाने के लिए वह 130 पर चुनाव लड़ने को तैयार हो गई थी। भाजपा के नेता एकनाथ खड़से ने कहा कि जिन 59 सीटों पर शिव सेना लगातार हारती रही है उनमें बदलाव होना चाहिए। खड़से ने कहा कि गठबंधन को बनाए रखना दोनों दलों की ज़िम्मेदारी है।