{"_id":"de0f6938cb04e7d4fe123e2b7a055b98","slug":"bjp-reject-shivsena-ticket-offer-formula-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने शिवसेना का फॉर्मूला ठुकराया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाजपा ने शिवसेना का फॉर्मूला ठुकराया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 19 Sep 2014 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने शिवसेना के सीट बंटवारे के फॉर्मूले को ठुकरा दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने साफ कर दिया है कि 119 सीटों का ऑफर हमें स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के नेता सुधीर मुनगंतिवार ने कहा कि शिवसेना यह फॉर्मूला हमें स्वीकार नहीं है। हमें जरूरत है कि उन 59 सीटों के बारें में चर्चा करें जो पिछले 25 सालों से शिवसेना हारती आ रही है।
विज्ञापन
मुनगंतिवार ने कहा कि भाजपा और शिवसेना का गठबंधन जरूरी है। पर हम सिर्फ 119 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ सकते, भाजपा को और ज्यादा सीटें चाहिए।
उन्होंने कहा कि अभी हम मुख्यमंत्री के पद के बारें में नहीं सोच रहे हैं। अभी यह हमारे लिए हर विधानसभा सीट के बारे में सोचने का वक्त है। हम चाहते हैं कि हमारा और शिवसेना का 25 साल पुराना गठबंधन बना रहे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 288 सीटों पर 15 अक्टूबर को मतदान होना है। इस समय महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की सरकार है और पृथ्वीराज चव्हाण राज्य के मुख्यमंत्री है।