फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp reacts to cbi

रेलगेटः सीबीआई अफसर के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल

Mon, 20 May 2013 05:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 20 May 2013 05:06 PM IST
विज्ञापन
bjp reacts to cbi

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीबीआई के शीर्ष अधिकारी महेश अग्रवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन। बसंल का बचाव करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

सीबीआई दफ्तर की ओर बढ़ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिसमें करीब 10 कार्यकर्ता घायल हो गए।

भाजपाई सीबीआई के एक शीर्ष अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, जिसका नाम रेलगेट घोटाले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल को बचाने के मामले में सामने आया है।
विज्ञापन


बीजेपी नेता हरमोहन धवन के नेतृत्व में कई स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ सीबीआई के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल महेश अग्रवाल के खिलाफ यह भी आरोप लगाया कि उनके पवन बसंल से गहरे घरेलू ताल्लुकात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धवन ने कहा कि अग्रवाल ने घूसखोरी मामले में बंसल के भांजे की गिरफ्तारी के बाद रेल मंत्री को बचाने की पूरी कोशिश की।

प्रदर्शनकारियों के काफिले ने स्थानीय सीबीआई दफ्तर की ओर बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इससे बौखलाए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरीकेड तोड़ने की भी कोशिश की।


जवाब में, पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल शुरू कर किया। सूत्रों के मुताबिक, इसमें एक महिला सहित कम से कम 10 को हल्की चोट आई।

हालांकि धवन के मुताबिक वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बिना उकसाए ही उन पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।

धवन ने दावा किया कि एक सीबीआई अफसर ने 15 मई को सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल के सामने अग्रवाल के खिलाफ यह आरोप लगाते हुए एफिडेविट पेश किया था कि उन्होंने बसंल के परिजनों से जुड़े दो मामलों की जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया।

धवन ने अग्रवाल को तुरंत निष्कासित करने की मांग करते हुए यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने दिल्ली सीबीआई के छापे की खबर भी विजय सिंगला को तीन मई को ही पहुंचा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed