फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp' ram temple issue: what's say Politician

भाजपा फिर राम के आसरे, जानिए किसने क्या कहा?

Sat, 06 Jul 2013 09:32 PM IST
अयोध्या/लखनऊ/ब्यूरो
अयोध्या/लखनऊ/ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2013 09:32 PM IST
विज्ञापन
bjp' ram temple issue: what's say Politician

रेन्द्र मोदी की अगुआई में 2014 केलोकसभा चुनाव में उतर रही भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर राम की शरण में है।

विज्ञापन


डेढ़ दशक से ज्यादा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर मुद्दे को वनवास में भेजने वाली भाजपा ने अगले चुनाव में राममंदिर और हिंदुत्व के सहारे चुनावी मैदान में उतरने की मंशा साफ कर दी है। जानिए, भाजपा के इस राम प्रेम पर किस नेता ने क्या कहा?

- भाजपा राम मंदिर का मुद्दा सिर्फ चुनावों के दौरान उठाती है। छह साल केंद्र की सत्ता में रहने के दौरान उसने इस दिशा में कोई काम नहीं किया। - राजीव शुक्ला, केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन


- भाजपा लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उसने इस मुद्दे को कई बार उठाया है, लेकिन पार्टी ने तब इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया जब वह केंद्र में सत्ता में थी। अयोध्या मुद्दा फिलहाल कोर्ट में है और उस स्थान पर अभी कोई कुछ नहीं कर सकता। - सलमान खुर्शीद, विदेश मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


- जब तक हमारी पार्टी राजग का हिस्सा थी, यह स्पष्ट था कि मंदिर मुद्दे का समाधान कोर्ट के फैसले अथवा दोनों समुदायों के बीच बातचीत के जरिए निकाला जाएगा। - शरद यादव, जद-यू, अध्यक्ष

- भाजपा अपने हिंदुत्व विचारधारा और राजनीति को एक बार फिर से जीवित कर रही है। अब यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की नीति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तय कर रहा है। - डी. राजा, भाकपा नेता

- यह अजीब बात है कि भाजपा चुनाव के एक साल पहले से भगवान राम याद करने लगती है और चुनाव बाद उन्हें भूल जाती है। भाजपा का यह चरित्र रावण जैसा है। अगर वह इससे मुक्त हो जाए तो उसे भगवान राम के दर्शन हो जाएं।

- मनीष तिवारी, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री

- लोकसभा चुनाव से पहले बाहर से आकर उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी निगाह रखने की जरूरत है।  - राजेंद्र चौरसिया, सपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed