फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp rally in bhopal, modi reached stage

LIVE: 'हिंदुस्तान को कांग्रेस मुक्त बनाना है'

Wed, 25 Sep 2013 05:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Sep 2013 05:01 PM IST
विज्ञापन
bjp rally in bhopal, modi reached stage

4.20 बजे: नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि अगर हिन्दुस्तान को कांग्रेस मुक्त बनाना है तो हमारे पोलिंग बूथ को कांग्रेस मुक्त बनाना होगा।

विज्ञापन


4.15 बजे:
भोपाल के कार्यकर्ता महाकुंभ में नरेंद्र मोदी ने भाषण के दौरान कहा कि जो काम शिवराज सरकार ने पिछले दस साल में जो काम किए हैं। वो कांग्रेस पिछले कई सालों से नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


4.10 बजे:
मोदी ने भोपाल के महाकुंभ में भाषण के दौरान कहा कि कांग्रेस दस साल से भूखी है। मध्य प्रदेश का हाल कैसा बेहाल कर देगी ये हम सोच भी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


3.52 बजे:
नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप कार्यकर्ता देश को एक नया पथ दिखाएंगे।

3.20 बजे:
शिवराज सिंह चौहान ने रैली के दौरान कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो मध्यप्रदेश में 2 घंटे बिजली आती थी।

3.15 बजे:
भाषण के दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि बड़ा दुख होता है, जब देखता हूं कि चीन राखी और दीये बना रहा है। क्या मध्यप्रदेश ये नहीं कर सकता। हम जरूर करेंगे।

3.10 बजेः
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस राज में 'ए टू जेड' सारे घोटाले हुए।

3.08 बजे: शिवराज सिंह चौहान ने रैली के दौरान अपने भाषण में कहा कि दिल्ली में जो यूपीए की भ्रष्टाचार और पाप की लंका है उसे जलाकर राख करने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

2.50 बजे:
भाजपा नेता अरूण जेटली ने भाषण के दौरान कहा कि मैंने जीवन में कभी इतनी विशाल रैली नहीं देखी।

2.40 बजे:
रैली के दौरान अरूण जेटली ने कहा कि शिवराज सिंह नवंबर में दोबारा मध्यप्रदेश में आएंगे और केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में सत्ता में आएंगे।

2.35 बजे:
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के भाषण के दौरान लोगों ने मोदी के नाम के नारे लगाए।

2.30 बजे:
रैली के दौरान भाजपा नेता वैंकया नाएडू ने बोला कि कांग्रेस के पास मोदी के जवाब में कोई नेता नहीं है। इसलिए कांग्रेस अपने प्रधानमंत्री उम्मीदवार की घोषणा नहीं कर रही है।

2.10 बजे:
भाजपा नेता उमा भारती ने कहा कि मोदी जी ने मुझ से एक बार कहा था कि आडवाणी जी ऐसे नेता हैं जिनके जितने करीब जाओ, वो उतने ज्यादा अच्छे लगने लगते हैं।

2.05 बजेः
भाजपा नेता उमा भारती ने कहा कि विकास उसे कहते हैं, जब गरीब आदमी कुर्सी पर बैठा हो। यूपीए फर्जी विकास दिखा रहा है।

2.00 बजे:
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रैली के दौरान कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम दिल्ली का चुनाव भी जीतेंगे।

1.55 बजेः
कांग्रेस की तुलना कौरवों से करते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि वह भले कितनी साजिश रच ले और कोई भी चाल चले, लेकिन अंत में जीत भाजपा की होगी।

1.50 बजेः
पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा को जीत हासिल करनी है, तो सभी को पसीना बहाना होगा। उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वे ऐसा करेंगे, तो शिवराज सिंह चौहान दोबारा मुख्यमंत्री बन सकते हैं और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं।


1.40 बजेः
आडवाणी का भाषण खत्म होने के बाद रैली में मौजूद लोगों ने मोदी के नारे लगाए।

1.30 बजेः
आडवाणी ने अपने भाषण में शिवराज और मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी भाजपा के ट्रैक रिकॉर्ड का मुकाबला नहीं कर सकती।

1.10 बजेः
जंबूरी मैदान मे हो रही भाजपा की इस रैली में भाजपा के कई नेता पहुंचे हैं, जिनमें मुरली मनोहर जोशी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, अनंत कुमार, उमा भारती शामिल हैं।

1.05 बजेः मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी के पैर छूकर आशीर्वाद लिए। उनके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी आडवाणी का आशीर्वाद लिया।

1 बजेः नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचे। साथ में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और लालकृष्ण आडवाणी भी पहुंचे।

12.45 बजेः बीजेपी से निकाले गए नेता राघवजी भी पहुंचे मोदी की रैली में।

इससे पहले क्या-क्या हुआ?
मध्यप्रदेश में हो रही बीजेपी के कार्यकर्ताओं के महाकुंभ के सभास्थल पर मंच के पीछे एक कार्यकर्ता को पिस्तौल के साथ पकड़ा गया है।

चंबल ग्वालियर क्षेत्र का यह कार्यकर्ता पिस्तौल लेकर मंच के पीछे वहां तक चला गया था जहां नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी आने वाले हैं।

पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। इसे सुरक्षा जांच में गंभीर चूक माना गया है। इस व्यक्ति के पास कार्यकर्ता का बैज लगा हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा जांच की प्रक्रिया ज्यादा कड़ी कर दी है।

भाजपा इस समारोह में करीब सात लाख कार्यकर्ताओं के आने का अनुमान लगा रही है। दोपहर 12 बजे तक करीब तीन लाख लोगों के जंबूरी मैदान पर पहुंचने का दावा किया जा रहा था। नरेंद्र मोदी के अहमदाबाद से करीब एक बजे तक पहुंचने का अनुमान है।

बॉलीवुड के गायक रूपसिंह राठौड़ मंच पर मौजूद थे और अपनी टीम के साथ गीत-संगीत का कार्यक्रम दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed