फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp protests Sanjay Nirupam jibe against smriti Irani

‘ठुमके लगाने वाली’ टिप्पणी भर भड़की भाजपा

Sat, 22 Dec 2012 01:11 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 22 Dec 2012 01:11 AM IST
विज्ञापन
bjp protests Sanjay Nirupam jibe against smriti Irani

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्मृति ईरानी को लेकर कांग्रेस सांसद संजय निरुपम की फूहड़ ही नहीं लज्जाजनक टिप्पणी ने भाजपा को खासा नाराज कर दिया है।

विज्ञापन


ईरानी ने एक टीवी बहस में फूहड़ टिप्पणी करने वाले निरुपम के खिलाफ मानहानि का नोटिस दिया है। जबकि भाजपा ने सोनिया गांधी से इस मामले में अपने सांसद के कृत्य के लिए माफी की मांग की है। हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने भी इसे काफी दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद निरुपम ने बृहस्पतिवार को एक टीवी चैनल पर गुजरात चुनाव पर बहस के दौरान टीवी कलाकार व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्मृति ईरानी के चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए ‘ठुमके लगाने वाली’ तक कह दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए निरुपम के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा का कोई भी प्रवक्ता उस टीवी चैनल के उस पैनल में चर्चा के लिए शामिल नहीं होगा, जहां निरुपम होंगे।

उन्होंने कहा कि निरुपम बहस के कार्यक्रम में सभी मर्यादाएं लांघ गए। यदि सोनिया गांधी ने अपने सांसद के इस कृत्य के लिए माफी नहीं मांगी तो भाजपा उनके खिलाफ भी प्रदर्शन करेगी। हालांकि निरुपम ने इस मामले में ट्वीट किया कि स्मृति ईरानी मामले को संदर्भ से हटकर ले लिया गया है, लोग पूरी चर्चा को देखें और संदर्भ को समझे।


बृहस्पतिवार को एक टीवी चैनल पर गुजरात के चुनाव नतीजों को लेकर चर्चा के दौरान निरुपम और ईरानी उलझ गये थे। निरुपम ने ईरानी के तर्कों की काट करते हुए कह कहा कि चार दिन हुए नहीं और आप राजनीतिक विश्लेषक बनती फिर रही हैं, आप तो टीवी पर ठुमके लगाती थीं। कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने भी इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, ‘यह काफी अफसोसजनक है। इस तरह की बयानबाजी कुछ लोगों की व्यक्तिगत सोच को दर्शाती है, जिसके खिलाफ हमें काम करना होगा।’

‘भाजपा का कोई भी प्रवक्ता उस टीवी चैनल के उस पैनल में चर्चा के लिए शामिल नहीं होगा, जहां निरुपम होंगे।’ रविशंकर प्रसाद, भाजपा प्रवक्ता

‘इस तरह की बयानबाजी व्यक्तिगत सोच को दर्शाती है। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें इस सोच को खत्म करना होगा।’
रेणुका चौधरी, कांग्रेस प्रवक्ता

क्या कहा था
एक टीवी चैनल पर गुजरात चुनावों को लेकर जारी चर्चा में संजय निरुपम ने स्मृति ईरानी को कहा था कि चार दिन हुए नहीं और आप राजनीतिक विश्लेषक बनती फिर रही हैं, आप तो टीवी पर ठुमके लगाती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed