फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp posts impressive wins in gujarat civic polls modi thanks

गुजरात नगरपालिका चुनाव में भी भाजपा की जीत

Tue, 12 Feb 2013 10:52 PM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
अहमदाबाद/एजेंसी Updated Tue, 12 Feb 2013 10:52 PM IST
विज्ञापन
bjp posts impressive wins in gujarat civic polls modi thanks

विधानसभा चुनावों में जबरदस्त जीत करने वाली भाजपा ने नगरपालिका के चुनावों में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 76 में से 47 नगरपालिका पर अपना कब्जा किया। जबकि नौ पर कांग्रेस का कब्जा रहा।

विज्ञापन


इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों का स्थानीय निकायों के चुनाव में खासा दबदबा रहा और 10 नगरपालिकाओं में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। अधिकारियों के मुताबिक राज्य चुनाव आयोग ने 75 नगरपालिकाओं के परिणाम घोषित किए हैं, जिसमें से 47 पर भाजपा विजयी रही।
विज्ञापन


सुरेंद्र नगर के हलवाड और पोरबंदर के कुटियाना में भाजपा उम्मीदवार को निर्विरोध चुन लिया गया और रविवार को 74 नगरपालिकाओं में मतदान हुआ। दो महीने से भी कम समय में दूसरी बड़ी जीत से उत्साहित मोदी ने इसे ‘विशाल जीत’ करार देते हुए कहा, ‘मैं गुजरात के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हम पर विश्वास जताया। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।’
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता आईके जडेजा ने कहा कि भाजपा ने अपनी सभी सीटें सुरक्षित रखते हुए कांग्रेस की 10 नगरपालिका पर भी अपना कब्जा किया। चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी खासी सफलता हासिल की और सभी 10 नगरपालिकाओं में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हुआ।


भाजपा ने कुल 1905 सीटों में से 1142 पर कब्जा किया जबकि कांग्रेस सिर्फ 442 सीटों पर ही कब्जा कर सकी। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों ने 290 सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा और एनसीपी ने भी राज्य में अपनी जड़े तलाशते हुए क्रमश: 13 और 16 सीटें जीतीं। समाजवादी पार्टी के खाते में भी दो सीटें आईं। केशुभाई पटेल की गुजरात परिवर्तन पार्टी के नेतृत्व में 54 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed