फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp parliamentary committee meeting today.

शिवसेना से मतभेद चरम पर, अब क्या करेगी भाजपा?

Sun, 21 Sep 2014 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Sep 2014 07:53 AM IST
विज्ञापन
bjp parliamentary committee meeting today.

महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे पर शिवसेना के साथ चरम पर पहुंचे विवाद के बीच भाजपा ने रविवार को अपनी सर्वाधिक ताकतवर इकाई संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। बैठक में न केवल महाराष्ट्र में गठबंधन जारी रखने पर अंतिम फैसला होगा, बल्कि बोर्ड अकेले दम पर चुनाव लड़ने की स्थिति की भी समीक्षा करेगा।

विज्ञापन


हालांकि पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाए जाने को शिवसेना पर दबाव बनाए जाने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। उपचुनाव में कई राज्यों में कमजोर प्रदर्शन के बाद भाजपा अपनी सबसे पुरानी सहयोगी शिवसेना से अलग रास्ता अख्तियार करने की स्थिति में नहीं है। लोकसभा चुनाव में गठबंधन के दमदार प्रदर्शन के बाद शिवसेना भाजपा को महाराष्ट्र में पहले की तुलना में ज्यादा सीटें देने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन


दरअसल भाजपा और शिवसेना दोनों को पता है कि विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटें जीतने वाले दल को ही मुख्यमंत्री बनाने का मौका मिलेगा। ऐसे में दोनों ही दल ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ कर मुख्यमंत्री का पद अपने पक्ष में सुरक्षित रखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला

bjp parliamentary committee meeting today.

संसदीय बोर्ड की बैठक में शिवसेना से गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला हो सकता है। हालांकि पार्टी सूत्रों का मानना है कि यह शिवसेना पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा है। बैठक में पार्टी सीटों के बंटवारे का विवाद न सुलझने पर अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा कर सकती है।

उपचुनाव में बुरे प्रदर्शन के चलते भाजपा फिलहाल शिवसेना से रिश्ता तोड़ने जैसा बड़ा फैसला नहीं कर सकती। इसलिए माना जा रहा है कि अभी अगले दो-तीन दिनों तक दोनों ही ओर से एक दूसरे पर दबाव बनाने की रणनीति जारी रहेगी।

बीते विधानसभा चुनाव में शिवसेना से कम सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद पार्टी को अधिक सीटों पर जीत हासिल हुई थी। मगर गठबंधन को बहुमत न मिलने के कारण वहां लगातार तीसरी बार कांग्रेस-राकांपा गठबंधन की सरकार बनी। इस बार चूंकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन का लगभग सूपड़ा साफ हो गया है, इसलिए शिवसेना और भाजपा में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने पर होड़ मची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed