{"_id":"3729fa24f6bd7330e51258db52e3af4c","slug":"bjp-oppose-aap-on-anti-national-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप की 'राष्ट्रविरोधी' नीति के खिलाफ BJP","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आप की 'राष्ट्रविरोधी' नीति के खिलाफ BJP
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 09 Jan 2014 08:20 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा आम आदमी पार्टी के खिलाफ शुक्रवार को राजघाट पर धरना देगी। दिल्ली भाजपा का कहना है कि ‘आप’ की नीतियां राष्ट्र और जनविरोधी हैं।
विज्ञापन
संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष विजय गोयल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और प्रदेश महासचिव शिखा राय ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर जनमत संग्रह का समर्थन करना, बाटला हाउस मुठभेड़ पर संदेह करना और अब दिल्ली के कांग्रेसी नेताओं को भ्रष्टाचार के आरोपों से बचाना अवसरवाद का साक्ष्य प्रस्तुत करता है।
विज्ञापन
गोयल ने कहा दिल्ली सरकार कांग्रेस के मंत्रियों और मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल रही है। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर हर्षवर्धन शामिल होंगे।
विज्ञापन