फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP Office Would Demolished in Mumbai

मुंबई में गिराया जाएगा भाजपा का दफ्तर

Thu, 03 Mar 2016 03:02 PM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
BJP Office Would Demolished in Mumbai

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा को हाइकोर्ट ने बड़ा झटका दे दिया है, कोर्ट ने बुधवार को बीएमसी को नरीमन पाइंट पर बने भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर पर किए गए अवैध निर्माण को गिराने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि अगर भाजपा छह महीने में अपने कार्यालय के विस्तार के लिए किए गए अवैध निर्माण को गिराने में सफल नहीं होती है तो उसे तोड़ दिया जाए।

विज्ञापन


द हिंदू के अनुसार उक्त आदेश हाइकोर्ट की डिविजन बेंच के जस्टिस अभय ओका और जस्टिस सीवी भडंग ने भाजपा की उस याचिका के बाद दिया जिसमें उसने खुद ही छह महीने के अंदर अपने कार्यालय की सरंचना में बदलाव करने की बात कही थी।
विज्ञापन


बता दें कि हाइकोर्ट में नरीमन पाइंट चर्चगेट सिटीजन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से दायर एक जनहित याचिका में भाजपा कार्यालय में हुए अवैध निर्माण को तोड़ने की मांग की गई थी। याचिका के अनुसार भाजपा कार्यालय को साल 1989 में 1200 स्कवायर फिट, 1995 में 1482 स्कवायर फिट जगह दी गई थी लेकिन वर्तमान में इसका क्षेत्रफल 9700 फिट तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनहित याचिका पर बेंच ने दिया आदेश

BJP Office Would Demolished in Mumbai

याचिका में तर्क दिया गया था कि नेहरू गार्डन क्षेत्र में स्थित मैदान को मनोरंजक और वाणिज्यक उपयोग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था लेकिन भाजपा और जनता दल की ओर से इस खुलेक्षेत्र का उपयोग अपने कार्यालय के विस्तार के लिए कर लिया गया।

याचिका पर आदेश देते हुए बेंच ने कहा मुंबई में कुछ ही खुले मैदान बचें हैं बाकी तो कंक्रीट के जंगल खड़े हो चुके हैं, इसलिए यह वक्त की जरूरत है कि खुले मैदान और मनोरंजक स्‍थलों की रक्षा की जाए।

बेंच के अनुसार मुंबई के लोग खुले में और प्रदूषण रहित वातावरण में रहने के संविधान में दिए अनुच्छेद 21 के तहत मिले अपने ‌अधिकार का उपयोग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed