फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Maharashtra Finance Minister to Publish a White Paper on Discrepancies of NCP Government

सरकार बनाते ही भाजपा का NCP को झटका

Tue, 04 Nov 2014 03:14 PM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Finance Minister to Publish a White Paper on Discrepancies of NCP Government

महाराष्ट्र के नए वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कांग्रेस-एनसीपी सरकार के 15 साल के कार्यकाल की वित्तीय अनियमितता उजागर करने का फैसला किया है। वित्त विभाग पर श्वेतपत्र जारी करने की घोषणा कर मुनगंटीवार ने एनसीपी को जोर का झटका दिया है, जिससे पूर्व उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री अजीत पवार की मुसीबत बढ़ सकती है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र की सरकारी तिजोरी पर बीते 15 साल में करीब तीन लाख करोड़ रुपये कर्ज का भार चढ़ गया है। कर्ज की रकम कहां खर्च हुई इस बात को लेकर कांग्रेस-एनसीपी सरकार हमेशा सवालों के घेरे में रही है। चूंकि विभागों के बंटवारे में वित्त विभाग एनसीपी के कोटे में था, इसलिए वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार का पहला निशाना अजीत पवार हो सकते हैं।

विज्ञापन

कर्ज लिए गए करोड़ों रुपये कहां खर्च किए गए

Maharashtra Finance Minister to Publish a White Paper on Discrepancies of NCP Government

वित्त मंत्री का पदभार संभालने के दूसरे दिन सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि कर्ज लिए गए करोड़ों रुपये कहां खर्च किए गए, इसकी जांच कर जल्द ही श्वेतपत्र जारी किया जाएगा। श्वेतपत्र जारी होने पर पूर्ववर्ती सरकार में हुई वित्तीय अनियमितता सामने आ जाएगी। मुनगंटीवार के घोषणा से साफ है कि भाजपा सरकार सबसे पहले आर्थिक मामलों को लेकर कांग्रेस-एनसीपी को घेरेगी।

विदर्भ की होती रही है उपेक्षा
दरअसल, महाराष्ट्र सरकार में अब तक पश्चिम महाराष्ट्र का दबदबा रहा है। इसके चलते बजट का अधिकांश हिस्सा पश्चिम महाराष्ट्र में खर्च किया जाता रहा है और विदर्श की उपेक्षा होती रही है। विदर्भ को लेकर हमेशा पूर्ववर्ती सरकार कटघरे में रही है और इसी सौतेले व्यवहार के चलते अलग विदर्भ राज्य का मुद्दा भी गर्म हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed