फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp now playing game on yogi adityanath in uttar pradesh

योगी को CM प्रोजेक्ट कर सकती है भाजपा

Tue, 02 Sep 2014 01:52 PM IST
Updated Tue, 02 Sep 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
bjp now playing game on yogi adityanath in uttar pradesh

विपक्ष भले ही गोरखपुर से भाजपा के सांसद योगी आदित्यनाथ के विवादास्पद बयानों को लेकर भाजपा और मोदी सरकार पर आक्रामक हो, लेकिन उत्तर प्रदेश की राजनीति में अब योगी आदित्यनाथ ही भारतीय जनता पार्टी का प्रमुख चेहरा होंगे।

विज्ञापन


अगर 13 सिंतबर को होने वाले विधानसभा उपचुनावों में भाजपा को आशातीत सफलता मिलती है तो योगी आदित्यनाथ 2017 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का नेतृत्व कर सकते हैं और सही समय पर पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी घोषित कर सकती है।
विज्ञापन


यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रणनीति है कि लोकसभा चुनावों में हुए हिंदुत्व के ध्रुवीकरण को राज्य विधानसभा चुनावों में और मजबूती प्रदान की जाए, जिसके लिए योगी आदित्यनाथ से बड़ा और कारगर कोई दूसरा नाम भाजपा में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की हिंदुत्व राजनीति का चेहरा

bjp now playing game on yogi adityanath in uttar pradesh

यह जानकारी देने वाले संघ सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर प्रदेश में भगवा वेशधारी योगी आदित्यनाथ को उसी तरह भाजपा की हिंदुत्व राजनीति का चेहरा बनाना चाहता है जैसे कभी साध्वी उमा भारती को मध्य प्रदेश में भाजपा का चेहरा बनाया गया था।

योगी आदित्यनाथ न सिर्फ संघ नेतृत्व की पसंद हैं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह का समर्थन भी उन्हे है। इसीलिए उन्हें विधानसभा उपचुनावों में भाजपा के चुनाव अभियान की कमान सौंपी गई है।

इससे एक तरफ तो योगी की लोकप्रियता और संघ भाजपा केहिंदुत्व कार्ड की राजनीतिक परीक्षा हो जाएगी, दूसरे अभी तक गोरखपुर और पूर्वांचल के कुछ हिस्सों तक ही अपना प्रभाव रखने वाले आदित्यनाथ की ध्रुवीकरण की राजनीति का प्रसार प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हो सकेगा, जिससे अगले दो ढाई सालों में भाजपा के लिए हिंदुत्व की जमीन तैयार हो सकेगी।

भाजपा को आक्रामक चेहरे की जरूरत

bjp now playing game on yogi adityanath in uttar pradesh

संघ के करीबी एक भाजपा नेता के मुताबिक उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा के पक्ष में जो माहौल बना है, उसे बनाए रखने के लिए एक आक्रामक चेहरे की जरूरत है जो अगले दो ढाई सालों तक यह खुमार उतरने न दे।

प्रदेश भाजपा के मौजूदा नेतृत्व में कोई भी ऐसा चेहरा नहीं है,जो राज्य की सपा सरकार के अल्पसंख्यक तुष्टीकरण और खराब कानून व्यवस्था पर प्रदेश की जनता में वैसा रोष पैदा कर सके जैसा कि लोकसभा चुनावों के दौरान नरेंद्र मोदी ने यूपीए सरकार के खिलाफ पैदा किया था।

जबकि योगी आदित्यनाथ लगातार पूर्वांचल में न सिर्फ लोकसभा का चुनाव जीत रहे हैं, बल्कि वह उस गोरखधाम पीठ के पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं, जिसकी मान्यता पूरे देश में है और महंत अवैद्यनाथ राम मंदिर आंदोलन के एक प्रमुख अगुआ संत रहे हैं।

2002 से सत्ता से बाहर है भाजपा

bjp now playing game on yogi adityanath in uttar pradesh

यह अकेली पीठ जिसके पीठाधीश्वर राजपूत होते हैं। देश के हर बड़े राजपूत नेता यहां श्रद्धा से शीश नवाते रहे हैं। बताया जाता है कि योगी आदित्यनाथ का नाम पहले राजनाथ सिंह ने केंद्रीय मंत्री बनाने के लिए प्रस्तावित किया था।

लेकिन संघ नेतृत्व ने यह कहकर कि योगी को उत्तर प्रदेश में बड़ी भूमिका सौंपी जाएगी उन्हें सरकार से बाहर ही रखा। उत्तर प्रदेश में भाजपा 2002 से ही सत्ता से बाहर है।

उसके बाद से पार्टी अपने सभी प्रदेश नेताओं पर दांव लगा चुकी है, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। इसलिए अब संघ ने योगी आदित्यनाथ को भाजपा का चेहरा बनाने का मन बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed