फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp national meet in goa

भाजपा की गोवा बैठक में यूपी भी होगा चर्चा में

Fri, 07 Jun 2013 02:41 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 07 Jun 2013 02:41 AM IST
विज्ञापन
bjp national meet in goa

गोवा में भाजपा की प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में उत्तर प्रदेश भी चर्चा में रहेगा। साथ ही प्रदेश में पार्टी की सेहत सुधारने के उपायों पर भी किसी न किसी रूप में विचार-विमर्श जरूर होगा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 8 व 9 जून को होगी। उससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में भी यूपी को लेकर चर्चा होने के संकेत हैं।

चर्चा यह भी शुरू हो गई है कि गोवा में हो रही राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक यूपी भाजपा के लिए टर्निंग प्वाइंट हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश से सैकड़ों किलोमीटर दूर हो रही इस बैठक का वैसे तो मुख्य एजेंडा उत्तर नहीं है। पहला विषय मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगगढ़, दिल्ली विधानसभाओं के होने वाले चुनाव ही रहेंगे।
विज्ञापन


पर, छह-सात महीने बाद प्रस्तावित लोकसभा चुनाव की चर्चा के मद्देनजर यूपी पर विचार-विमर्श होना निश्चित है।

भाजपा नेता कई मौकों पर स्वीकार कर चुके हैं कि यूपी में सीटों की संख्या बढ़ाए बगैर केंद्र में सत्ता मिलने वाली नहीं है। इसलिए लोकसभा में सबसे ज्यादा 80 सीटों की भागीदारी वाले यूपी से मौजूदा 10 सांसदों का आंकड़ा बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श हुए बगैर बैठक पूरी होना संभव ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखी जाएगी पटकथा  

पार्टी सूत्रों का दावा तो यहां तक है कि गोवा में होने जा रही राष्ट्रीय कार्यसमिति की यह बैठक यूपी भाजपा के लिए टर्निंग प्वाइंट बन सकती है।

भले ही गोवा में यूपी भाजपा को लेकर कोई निर्णायक नीति, रणनीति या फैसला औपचारिक रूप से सार्वजनिक न हो लेकिन यूपी भाजपा के भविष्य की पटकथा लिखने की शुरुआत गोवा से ही होगी।

यूपी की चिंता इसलिए भी

यह इसलिए भी तय हैं, क्योंकि यूपी में भाजपा की नैया पार लगाने के लिए प्रभारी बनाए गए पार्टी महासचिव व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी अमित शाह के दाहिने हाथ हैं।

बतौर प्रभारी शाह अभी तक यूपी नहीं आए हैं। इसलिए बैठक में भाग लेने जाने यूपी के नेताओं से उनकी मुलाकात होना स्वाभाविक है। इस दौरान कुछ न कुछ चर्चा भी होगी।


लोकसभा के पिछले दो चुनावों से प्रदेश में भाजपा की सीटों का आंकड़ा 10 से आगे बढ़ ही नहीं पा रहा है।

अब जब बमुश्किल चुनावी लड़ाई की तैयारी को छह-सात महीने ही बचे हैं तो पार्टी को इस बैठक में स्वाभाविक रूप से कुछ न कुछ ऐसा करना होगा जिससे यूपी को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की चिंता का संदेश जाए।

भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक कहते हैं कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है। स्वाभाविक है कि हमारी कोशिश इस राज्य में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की है।

इसके लिए जिस फोरम पर और जहां जरूरत होती है तो वहां चर्चा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed