फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp national executive meeting modi got greeting

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मोदी का अभिनंदन

Fri, 01 Mar 2013 10:10 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 01 Mar 2013 10:10 PM IST
विज्ञापन
bjp national executive meeting modi got greeting

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शुक्रवार को गुजरात में हैट्रिक बनाने पर मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष अभिनंदन किया गया। मोदी को विशेष सम्मान देकर भाजपा ने उनकी राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका का साफ संकेत दे दिया है।

विज्ञापन


हालांकि पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मोदी भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं जो लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटे हैं, इसलिए उनका अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा शासित राज्यों मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह, कर्नाटक के चीफ मिनिस्टर जगदीश शेट्टार व गोवा के सीएम मोहर पारीकर तथा बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी मौजूद थे। ये सभी परिषद की बैठक को संबोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ ने जमकर की गडकरी की तारीफ
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने गडकरी की जमकर तारीफ की और कहा कि गडकरी के कार्यकाल में भाजपा ने नए-नए क्षेत्रों में अपना विस्तार किया।

दूसरी ओर, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव में राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पार्टी केंद्र की सत्ता पर काबिज हो जाएगी। गडकरी ने अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए पार्टीजनों का आभार जताया। राजनाथ को पदभार सौंपने के बाद उन्होंने कहा कि वे पहले की तरह पूरी मेहनत से पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।

आने वाला समय भाजपा का है: राजनाथ
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ ने 21वीं सदी को पार्टी की सदी बनाने के लिए पार्टीजनों से एकजुट होकर काम करने की अपील की है। शुक्रवार को पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक मोर्चे पर विफल यूपीए सरकार की विदाई तय है और आनेवाला समय भाजपा का है।

एनडीएमसी सभागार में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार व आतंकी घटनाओं को रोक पाने में विफल यूपीए सरकार के कुशासन से लोग बेहाल हैं।

भाजपा की कमान थामने के बाद राजनाथ का यह पहला अध्यक्षीय भाषण था। कार्यकारिणी की बैठक में नितिन गडकरी से विधिवत पदभार ग्रहण करने के बाद राजनाथ पूरे तेवर में दिखे। अब शनिवार से शुरू हो रही परिषद की बैठक में उनके चुनाव पर मुहर लगाई जाएगी।

याद आए अटल बिहारी वाजपेयी
हर बार की तरह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस बार भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में याद किए गये। उन्हें याद करते हुए पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से भले ही अटल जी इस बैठक में मौजूद न हों, लेकिन वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की उपस्थिति उनकी कमी की भरपाई कर देती है।


राजनाथ ने कहा कि आडवाणी की मौजूदगी से पार्टी को संबल मिलता है। भाजपा अपने सम्मेलनों व बैठकों में हमेशा ही अटलजी को याद करती है। एनडीए के अध्यक्ष के तौर पर आज भी अटलजी का नाम दर्ज किया जाता है, जबकि आडवाणी अब भी एनडीए के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed