फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP MPs needs to Delcare their Assets in 24 Hours

'24 घंटे में अपनी संपत्ति बताएं भाजपा सांसद'

Wed, 10 Dec 2014 01:49 PM IST
Updated Wed, 10 Dec 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
BJP MPs needs to Delcare their Assets in 24 Hours

संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने संसदीय दल की बैठक में पार्टी सांसदों को अगले 24 घंटे में संपत्ति घोषित करने का निर्देश दिया है। कई बार के फरमान के बावजूद करीब दो दर्जन सांसदों ने अभी भी अपनी संपत्ति घोषित नहीं की है।

विज्ञापन


इसके साथ ही बैठक में देर से पहुंचने वाले नौ सांसदों को भी नायडू की फटकार झेलनी पड़ी। इनमें से चार सांसद दिल्ली के थे। उन्होंने बेहद नाराजगी भरे स्वर में कहा कि अगली बैठक में आधे मिनट की देरी भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में संसदीय दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की निंदा की और इस तरह के बयान को अस्वीकार्य बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ममता-कल्याण की विवादित टिप्पणी की हुई निंदा

BJP MPs needs to Delcare their Assets in 24 Hours

उल्लेखनीय है कि इस सत्र में पार्टी संसदीय दल की बैठक में खुद पीएम ने पार्टी सांसदों को 48 घंटे के अंदर अपनी संपत्ति घोषित करने का निर्देश दिया था और बैठक में देरी से आने पर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा था कि ऐसा करने वाले सांसदों के लिए बैठक स्थल का दरवाजा बंद कर दिया जाएगा।

भाजपा के ऐसे करीब दो दर्जन सांसदों को बुधवार तक संपत्ति घोषित करनी होगी, जिन्होंने तमाम निर्देशों को अब तक अनसुना कर दिया है। नायडू ने कहा कि खुद पीएम की नाराजगी और निर्देश के बावजूद सांसदों का रवैया उचित नहीं है।

बैठक में कई सांसदों ने वरिष्ठ नेताओं का ध्यान ममता और कल्याण के आपत्तिजनक बयानों पर दिलाया। इसके बाद नायडू ने दोनों नेताओं के खिलाफ प्रस्ताव लाकर इनके आपत्तिजनक बयान की निंदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed