फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp mps advocating hindutva.

'घर वापसी के काम में हस्तक्षेप ना करे सरकार'

Wed, 17 Dec 2014 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Dec 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
bjp mps advocating hindutva.

हिंदूवादी राग पर पार्टी और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गहरी नाराजगी जताने का उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसदों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। मीडिया में टिप्पणी करने से बचने की नसीहत के बावजूद सोमवार को जहां विनय कटियार ने जन्म के आधार पर धर्म तय करने की वकालत की, वहीं योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार या किसी अन्य को घर वापसी कार्यक्रम में हस्तक्षेप से बचना चाहिए।

विज्ञापन


योगी ने कहा है कि अगर कोई स्वेच्छा से हिंदू बनना चाहता है तो इसमें आपत्ति क्या है। भाजपा सांसदों की बयानबाजी पर संघ भी नाराजगी जाहिर कर चुका है। बहरहाल, इस मुद्दे पर मंगलवार को संसदीय मामलों के मंत्री वेंकैया नायडू संसदीय दल की बैठक में पीएम की ओर से सांसदों को एक बार फिर बयानबाजी न करने की चेतावनी दे सकते हैं।
विज्ञापन


वैसे माना जा रहा है कि चुनाव प्रचार में व्यस्त प्रधानमंत्री इसी हफ्ते अलग से सांसदों की क्लास लेंगे। उल्लेखनीय है कि बीते हफ्ते सांसद साक्षी महाराज के नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त बताने पर मचे बवाल के बाद पीएम ने नायडू ने भविष्य में विवादित बयानबाजी करने पर निलंबन की कार्रवाई करने का संकेत दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुद्दे पर पार्टी, सरकार और संघ में जारी बहस के संबंध में सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कुछ नेताओं की टिप्पणियां संघ को भी नागवार गुजरी है। इन नेताओं पर संघ की आड़ में अपना अपना एजेंडा चलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पीएम की चेतावनी के बावजूद हो रही बयानबाजी से सरकार और पार्टी बेहद चिंतित है। उन्होंने स्वीकार किया के बयानबाजी के संदर्भ में मोदी ने बीते हफ्ते संघ प्रमुख मोहन भागवत से बातचीत कर अपनी चिंता जाहिर की थी।

अब शिवसेना ने अलापा हिंदुत्व राग

bjp mps advocating hindutva.

अपने सांसदों के हिंदुत्व राग से परेशान सरकार और भाजपा के सामने अब सहयोगी दल भी परेशानी खड़ी कर रहे हैं। नई समस्या खड़ी की है शिवसेना सांसद चंद्रकांत खैरे ने। दरअसल, खैरे ने सोमवार को लोकसभा में सरकार को अपने चुनावी वादे की याद दिलाई और अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अब सरकार के पास 330 सांसदों का समर्थन है।

सरकार बहुमत मिलने पर राम मंदिर निर्माण का वादा कर चुकी है। इसलिए अब सरकार को अपना चुनावी वादा निभाना चाहिए। हालांकि इस दौरान स्पीकर सुमित्रा महाजन ने खैरे को मामला अदालत में लंबित होने की याद दिलाई, लेकिन भाजपा और शिवसेना के कई सदस्यों ने इस दौरान जय श्री राम के नारे बुलंद किए। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक भी बीते दिनों राम मंदिर निर्माण की मांग कर सियासी विवाद खड़ा कर चुके हैं।

खैरे ने सदन में मामले को उठाते हुए कहा कि जब सरकार के पास बहुमत है, तो राम मंदिर के निर्माण में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। इस विवाद में मुख्य मुद्दई हामिद अंसारी भी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की पैरवी कर चुके हैं। विपक्ष ने खैर की मांग को जोरदार विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed