फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp mp sarvesh singh got threat call

BJP सांसद को मिल रहीं मर्डर की धमकियां

Mon, 23 Jun 2014 02:42 PM IST
Updated Mon, 23 Jun 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
bjp mp sarvesh singh  got threat call

भाजपा सांसद सर्वेश सिंह को पांच दिन के भीतर लगातार चौथी बार फोन पर कत्ल की धमकी दी गई है। लेकिन सांसद को लगातार मिल रही धमकियों के बावजूद पुलिस एक्शन सिफर है। पुलिस के रवैये से नाराज सांसद ने इसकी शिकायत फोन पर केंद्रीय गृह मंत्री से की है।

विज्ञापन


सांसद दिल्ली में गृह मंत्री से मिलकर मामले में यूपी पुलिस को डायरेक्शन देने की मांग करेंगे। इसके लिए सांसद को गृह मंत्रालय से मंगलवार का वक्त मिला है।
विज्ञापन


मुरादाबाद सांसद कुंवर सर्वेश सिंह को 18 जून को फोन पर बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। कॉल करने वाले ने इंटरनेट कालिंग के जरिए सांसद को धमकी दी थी।

स‌िफर नतीजे पर यूपी पुल‌िस

bjp mp sarvesh singh  got threat call

जिस वक्त सांसद के मोबाइल पर धमकी भरी कॉल आई उस वक्त वह अपने दो साथी सांसदों एडवोकेट सत्यपाल सैनी और डा. नैपाल सिंह के साथ डीआईजी रेंज के पास उनके दफ्तर में बैठे थे।

डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने सांसद के निजी सचिव की ओर से धमकी का मामला भी दर्ज कर लिया था। लेकिन आरोपी को पकड़ना तो दूर पुलिस अभी तक उसे ट्रेस भी नहीं कर सकी है।

इधर, सांसद को शनिवार और रविवार को फिर से धमकी भरी कॉल आई हैं और कॉल करने वाले सांसद को जान से मारने की धमकी दी है।

5 द‌िन में चार बार कत्ल की धमकी

bjp mp sarvesh singh  got threat call

सांसद सर्वेश सिंह का कहना है कि, मैं सांसद हूं और पुलिस में शिकायत करने के बावजूद मुझे लगातार धमकी देने वाले को पुलिस पकड़ नहीं सकी है तो आम आदमी के साथ क्या सुलूक करती होगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को लेकर गंभीर नहीं है और उन्होंने गृहमंत्री को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है। मंगलवार को दिल्ली में गृहमंत्री से मिलकर उन्हें पूरी घटना बताएंगे।

विज्ञापन

सांसद ने सीएम से मांगा वक्त

bjp mp sarvesh singh  got threat call

सांसद सर्वेश सिंह ने रविवार को देर शाम मुख्यमंत्री से मिलने का वक्त मांगा है। वह मुख्यमंत्री से खुद को मिल रही धमकियों और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बात करेंगे।

सांसद का कहना है कि जैसे ही मुख्यमंत्री की ओर से वक्त दिया जाता है वह लखनऊ जाकर उनसे मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed