ललित मोदी प्रकरणः भाजपा सांसद ने ही बढ़ा दी सरकार की मुसीबत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की मदद के सवाल पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बचाव में खड़ी सरकार और भाजपा की मुसीबत पार्टी के ही एक सांसद ने बढ़ा दी है। आरा के सांसद और पूर्व केन्द्रीय गृह सचिव ने ललित मोदी को भगोड़ा बताते हुए कहा है कि उसकी मदद करना अपराध है।
इससे पहले विवाद में सुषमा का नाम आने पर सांसद कीर्ति आजाद ने पार्टी के एक वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधते हुए यह कह कर पार्टी की किरकिरी करा दी थी कि मामले के खुलासे में %आस्तीन के सांप% का हाथ है।
सिंह का सुषमा और वसुंधरा का नाम लिए बगैर किया गया हमला ऐसे समय किया गया है, जब न केवल इस मामले में विपक्ष के हमले की धार कम हुई है, बल्कि सरकार और पार्टी खुल कर दोनों के बचाव में उतरी हुई है।
ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी में ही एक धड़ा इस मुद्दे की आग को ठंडा नहीं होने देना चाहता। सिंह की टिप्पणी पर पार्टी और सरकार ने चुप्पी साध ली है। जबकि बैठे बिठाए नया मुद्दा मिल जाने से उत्साहित कांग्रेस ने फिर से इस मामले को तूल देते हुए सरकार पर सीधा हमला बोला है।
ललित मोदी मामले में भाजपा में फिर फूटा विरोध का स्वर
ल्लेखनीय है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर जहां ललित मोदी को ट्रेवल वीजा उपलब्ध कराने में मदद करने का आरोप है। वहीं वसुंधरा पर मोदी के पक्ष में ब्रिटेन में सशर्त गवाही देने और उनकी पत्नी को इलाज के लिए दो बार पुर्तगाल ले जाने का आरोप हैं।
इसके अलावा अपनी कंपनी में ललित मोदी के करीब 10 करोड़ रुपये के निवेश के मामले में सांसद और वसुंधरा के बेटे दुष्यंत सिंह विपक्ष के निशाने पर हैं।
मंगलवार को पूर्व गृह सचिव और सांसद आर के सिंह ने न केवल ललित मोदी को भगोड़ा करार दिया, बल्कि उनकी मदद करने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ललित मोदी भगोड़ा है।
सुषमा और वसुंधरा का नाम लिए बगैर सिंह ने कहा कि मैं एक बार नहीं दस बार कहूंगा कि भगोड़े की मदद करना नैतिक और कानूनी दोनों तरीके से अपराध है।
कांग्रेस ने फिर किया सरकार पर पलटवार
उन्होंने मोदी का पासपोर्ट रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें देश में आ कर कानून का सामना करना चाहिए। इस दौरान सिंह ने मोदी से मुलाकात करने के लिए मुंबई के पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया पर भी सीधा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पद पर बैठे एक अधिकारी की विदेश में एक भगोड़े से मुलाकात को किसी भी दृष्टि से उचित नहीं ठहराया जा सकता। सिंह के बयान पर जहां भाजपा ने चुप्पी साध ली, वहीं वन-पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
उधर सिंह के सुषमा और वसुंधरा पर परोक्ष हमले के बाद कांग्रेस ने सरकार पर हमला करने में देरी नहीं की। पार्टी नेता सचिन पायलट ने कहा कि सिंह के बयान से साफ हो गया है कि भाजपा और सरकार में कई लोग हैं तो वसुंधरा के बचाव को गलत मानते हैं। उन्होंने वसुंधरा और सुषमा के इस्तीफे की मांग दुहराई और कहा कि पार्टी इस मामले में सड़क पर आंदोलन करेगी।