फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp mp not listen to PM Modi advice.

संसद में अपने ही करा रहे मोदी की फजीहत

Sat, 06 Dec 2014 11:54 AM IST
Updated Sat, 06 Dec 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
bjp mp not listen to PM Modi advice.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नसीहतों का असर भाजपा के अपने ही सांसदों पर नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


भाजपा के सांसद सदन की कार्यवाही में कम ही रुचि दिखा रहे हैं। आलम यह है कि सदन में सांसदों की संख्या कम होने के कारण लगातार दो दिनों से लोकसभा में कोरम का अभाव उत्पन्न हो रहा है।

अमूमन संसद में कोरम की संख्या को पूरा करने का जिम्मा सत्ता पक्ष का रहता है, लेकिन सत्ता पक्ष के सांसद ही सदन से नदारद दिख रहे हैं। वह भी ऐसे में जब राज्यसभा में कामकाज ठप करने के लिए सरकार विपक्ष को दोषी ठहरा रही है।

विज्ञापन

भाजपा सांसदों पर नहीं दिख रहा असर

bjp mp not listen to PM Modi advice.

हालांकि लोकसभा में जहां उसके पास संख्याबल है और सदन की कार्यवाही चल रही है वहां भी उसके सांसद रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जबकि खुद मोदी भाजपा सांसदों को इस बात की नसीहत दे चुके हैं कि वे सदन के कामकाज में दिलचस्पी दिखाएं।

शुक्रवार को भोजन अवकाश के बाद दोपहर 2:15 पर जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तब कोरम पूरा नहीं था। सत्ता पक्ष की ओर से महज 20-25 सांसद सदन में थे। इस समय बाढ़ और सूखे पर बहस होनी थी। स्पीकर को 8 मिनट का इंतजार करना पड़ा तब जाकर कोरम पूरा हुआ।

इससे पहले बृहस्पतिवार को भी यही नजारा देखने को मिला था। दोपहर को भोजन अवकाश के बाद 2:30 पर सदन की कार्यवाही शुरू होनी थी, लेकिन कोरम के अभाव में सदन की कार्यवाही 5 मिनट देर से शुरू हो सकी थी। तब भी भाजपा के महज 19 सांसद सदन में उपस्थित थे। तो शेष सांसदों की संख्या 20-25 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed