फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp mp kalraj mishra blame sp government for law and order problem

'जनता से बदला ले रही है सपा सरकार'

Mon, 09 Jun 2014 05:25 PM IST
Updated Mon, 09 Jun 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
bjp mp kalraj mishra blame sp government for law and order problem

भाजपा नेता एवं केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था चौपट हो गई है। लोकसभा चुनाव में मिली हार पर राज्य सरकार जनता से प्रतिशोध ले रही है। हालात बद से बदतर हो गए हैं।

विज्ञापन


मां-बहनों की इज्जत से खिलवाड़ हो रहा है और प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इस जंगलराज के बीच सपा सरकार अब अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी।

जनता से क‌िए वादे

bjp mp kalraj mishra blame sp government for law and order problem

रविवार को स्थानीय भाजपा नेता सुनील भराला के यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए कलराज मिश्र ने यह बात पत्रकारों से वार्ता में कही।

कलराज मिश्र ने कहा कि देश में लघु उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। अधिक से अधिक प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे, जिनमें बेरोजगारों को उनकी योग्यता के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। देश का आर्थिक संतुलन ठीक करने के लिए लघु उद्योग बेहतर विकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा पर जड़े कई गंभीर आरोप

bjp mp kalraj mishra blame sp government for law and order problem

कलराज म‌िश्र ने सपा सरकार पर कई और गंभीर आरोप लगाते हुए उसे कटघरे में खड़ा क‌िया। इससे पहले कार्यक्रम के दौरान सुनील भराला और अजय भराला ने उनका स्वागत किया।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक रविंद्र भड़ाना, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, भाजयुमो मंत्री मनिंदर विहान भराला, पूर्व जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजीत चौधरी, राजेश्वर डे, विक्की शर्मा, जेजे प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण देव, प्रदेश महामंत्री राकेश जैन, वंदना शर्मा, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed