{"_id":"e0abd6839eaa14c414eaa7e147bb802b","slug":"bjp-mp-given-100-crore-daughter-in-law-marriage-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू की शादी में सांसद ने दिए 100 करोड़","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बहू की शादी में सांसद ने दिए 100 करोड़
एजेंसी/राजकोट
Updated Fri, 26 Sep 2014 09:20 PM IST
विज्ञापन
गुजरात के पोरबंदर से भाजपा सांसद और लेउवा पटेल नेता विट्ठल रडाडिया ने अपनी विधवा बहू की शादी के लिए 100 करोड़ रुपये की संपत्ति दी है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, रडाडिया के बेटे कल्पेश का कुछ महीने पहले दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। कल्पेश के परिवार में पत्नी मनीषा और दो बेटियां हैं।
विट्ठल रडाडिया के करीबी चेतन रमानी ने बताया कि कल्पेश की मौत के बाद से ही रडाडिया अपनी विधवा बहू की फिर से शादी कराना चाह रहे थे ताकि वह अपनी जिंदगी नई सिरे से शुरू कर सके।
विज्ञापन
मनीषा की शादी शुक्रवार को राजकोट के जमकान्दोरना में रडाडिया के बेटे ललित के दोस्त हार्दिक चौवटिया से हुई।
रमानी ने कहा कि विट्ठल ने अपनी बहू के कन्यादान में 100 करोड़ की संपत्ति देकर समाज के लिए एक उदाहरण पेश किया है।
हार्दिक सूरत में रहता है और वह ललित के ही साथ काम करता है। विट्ठल का एक अन्य बेटा जयेश जेटपुर से भाजपा विधायक है और गुजरात सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री भी है।
विज्ञापन