फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP MP blames Modi govt for bypoll defeat

हार के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार: बीजेपी सांसद

Fri, 19 Sep 2014 06:39 PM IST
Updated Fri, 19 Sep 2014 06:39 PM IST
विज्ञापन
BJP MP blames Modi govt for bypoll defeat

बीजेपी के एक वरिष्ठ सांसद ने पार्टी को अपनी कार्यशैली के सुधार को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी उपचुनाव में इसलिए हारी क्योंकि मोदी की सरकार अपनी ही उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस
में छपी खबर के अनुसार छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य नंद कुमार साए ने बिलासपुर में पत्रकारों से कहा कि इन उपचुनावों के नतीजों ने यह बता दिया है कि आम जनता हमें चेता रही है।
विज्ञापन


हालांकि इस पूरे मामले में बाद में उन्होंने पल्ला झाड़ दिया। और साफ इन्कार कर दिया कि मैंने ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की।

बीजेपी को मिला संदेश

BJP MP blames Modi govt for bypoll defeat

नंद कुमार साए ने यह भी कहा कि मंहगाई ठीक नहीं हो सकी। जनता को सरकार से बहुत उम्मीदें थीं। हो सकता है लोगों ने यही सोचा हो कि सरकार ने ठीक काम नहीं किए हैं। इसीलिए उन्होंने विधानसभा सीटों पर उपचुनावों में बीजेपी को एक संदेश दे दिया है।

उन्होंने कहा कि जनता हर बात का हिसाब रखती है। हमें कभी यह नहीं सोचना चाहिए कि हमें जनता के लिए जो करना था वो हम कर चुके। और अगर जनता ने आपको जिताया है तो वह आपको परखेगी भी। हालांकि इन सारी बातों के बाद उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस सब के बावजूद मोदी के जादू का नकारा नहीं जा सकता।

बाद में उन्होंने इस सब बातों से नकार दिया उन्होंने कहा कि मैंने विधानसभा उपचुनावों को लेकर कोई बात नहीं की। मैं इस तरह की बात कैसे कर सकता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed