फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP MP accused Policeman Threatened him using Rifle in Varanasi

भाजपा सांसद पर ही सिपाही ने तान दी बंदूक

Mon, 10 Nov 2014 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 10 Nov 2014 02:17 PM IST
विज्ञापन
BJP MP accused Policeman Threatened him using Rifle in Varanasi

वाराणसी में सर्किट हाउस में रविवार की सुबह राबर्ट्सगंज के भाजपा सांसद छोटेलाल खरवार से मिलने पहुंचे चंदौली जल निगम के अधिशासी अभियंता के साथ के सिपाही ने सांसद पर राइफल तान दी। सांसद का आरोप है कि सिपाही बगैर अनुमति उनके कमरे में घुस आया था।

विज्ञापन


बाहर निकलने को कहा गया तो उन पर राइफल तान दी और समर्थकों के साथ गालीगलौज की। वहीं सिपाही विजय यादव ने सांसद पर अभद्रता का आरोप लगाया। सूचना पर कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सिपाही के खेद प्रकट करने के बाद पूर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


सांसद खरवार शनिवार को प्रधानमंत्री से मिलने वाराणसी आए थे। रात में वह सर्किट हाउस के कमरा नंबर दो में ठहरे थे।

सिपाही ने दी सफाई

BJP MP accused Policeman Threatened him using Rifle in Varanasi

रविवार को सांसद ने एसएससी की परीक्षा में ड्यूटी करने वाराणसी आए चंदौली में तैनात जल निगम के अधिशासी अभियंता विशाल आर्य को चकिया (जो राबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र में आता है) के विकास कार्यों पर चर्चा के लिए दोपहर एक बजे सर्किट हाउस बुलाया था। लेकिन लल्लापुरा परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र पहुंचाने के बाद खाली होने पर आर्य अपने दो सुरक्षाकर्मियों के साथ सुबह दस बजे ही उनसे मिलने पहुंच गए। सिपाही विजय यादव अधिशासी अभियंता के साथ सांसद के कमरे में चला गया।

सांसद का आरोप है कि विजय बिना अनुमति के कमरे में आया था। बाहर निकलने को कहने पर उसने उन पर राइफल तान दी और समर्थकों से गालीगलौज की। घटना की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर कैंट विपिन के सामने सांसद, अधिशासी अभियंता और सिपाही ने अपना-अपना पक्ष रखा।

सांसद और अधिशासी अभियंता दोनों ने सिपाही पर गालीगलौज और राइफल तानने का आरोप लगाया। वहीं सिपाही विजय ने कहा कि सांसद ने रुपये लेने के लिए अधिशासी अभियंता को फोन कर सर्किट हाउस बुलाया था। इस दौरान ही बदसलूकी करते हुए उसे कमरे से बाहर निकाला जाने लगा। उसने किसी पर राइफल नहीं तानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed