{"_id":"6de221bbf0691e58393d5eac1914dc79","slug":"bjp-mla-may-booked-under-nsa-for-hate-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर दंगाः संगीत सोम पर लगाया रासुका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुजफ्फरनगर दंगाः संगीत सोम पर लगाया रासुका
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 24 Sep 2013 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए भाजपा विधायक संगीत सोम पर प्रशासन ने रासुका लगा दिया है। वहीं बसपा विधायक नूर सलीम राणा और भाजपा विधायक सुरेश राणा को जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
उरई जेल में बंद भाजपा विधायक संगीत सोम पर सरकार ने कानूनी शिकंजा और कस दिया है।
सोम के खिलाफ शहर कोतवाली और सिखेड़ा में दो मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली का मुकदमा आईटी एक्ट का है। उन पर कवाल की कथित वीडियो शेयर करने का आरोप है।
इन तीनों विधायकों पर नंगला मंदौड़ और खालापार की सभा में भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है।
सभाओं में भड़काऊ भाषण देने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में सरधना क्षेत्र के भाजपा विधायक संगीत सोम, थानाभवन के भाजपा विधायक सुरेश राणा और बसपा विधायक नूर सलीम राणा का गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
हालांकि भाजपा विधायक सुरेश राणा और बसपा विधायक नूर सलीम राणा को आज जमानत दे दी गई।