फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   VIDEO: BJP MLA Kantilal Amrutiya Hit Young Man with Rod in Gujarat

VIDEO: बीजेपी विधायक ने रॉड से की युवक की पिटाई

Wed, 26 Nov 2014 10:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 26 Nov 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: BJP MLA Kantilal Amrutiya Hit Young Man with Rod in Gujarat

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में गुजरात के बीजेपी विधायक कांति अमृतिया एक युवक को रॉड से पीटते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो के सामने आने के बाद सवाल उठाया गया कि आखिर वह ऐसा क्यों कर रहे थे। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि युवक के हाथ में तलवार थी और वह लोगों को डरा रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि,"उसे रोकने के लिए मैंने डंडा उठाया जो उस वक्त जरूरी था। मैं उसके सामने खाली हाथ कैसे जाता।"

पुलिस ने जगदीश लोखिल नाम के उस युवक को अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक युवक नशे में था और लोगों को तलवार से धमका रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस वक्त वहां मौजूद किसी शख्स ने इस वीडियो को अपने मोबाइल से बनाया। इसके बीद वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो गया। लोग इसे व्हाट्सएप के जरिए आगे फॉरवर्ड करने लगे।


सोशल मीडिया पर लोग विधायक जी की दलीलों से संतुष्ट नहीं हैं और सवाल उठा रहे हैं कि विधायक उस युवक के सड़क पर गिरने के बादजूद अपने सहयोगियों के साथ मिल कर क्यों पीटते रहे?

सवाल ये भी किया जा रहा है कि बीजेपी विधायक हीरो हैं या विलेन? उन्होंने तलवारबाज से बचाया तो शाबासी दी जाए या फिर बेदर्दी से पिटाई करने पर कानूनी कार्रवाई?

आप भी देखिए ये वीडियो और खुद ही तय कीजिए-

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed