भाजपा के विधायक की ये हरकत हुई VIRAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में कोटा के विधायक प्रहलाद गुंजल का सीएमएचओ को मारपीट की धमकी देने और गाली-गलौच करने का ऑडियो वायरल हुआ, जिससे बृहस्पतिवार को राजस्थान की राजनीति गर्मा गई। गुंजल गबन के आरोपी मेल नर्स विनोद मौर्य को प्रतिनियुक्ति पर उसकी मनपसंद जगह लगवाना चाहते थे।
करीब साढ़े छह मिनट के ऑडियो में गुंजल ने उनकी सिफारिश को हल्के में लेने को लेकर सीएमएचओ डॉ. आर.एन. यादव को लगातार धमकाया और गालियां भी दीं। सीएमएचओ ने इस्तीफे की पेशकश की है। मामले को कांग्रेस ने मुद्दा बनाया है और विधायक के व्यवहार को अभद्रता की पराकाष्ठा बताया है।
इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने पार्टी के कोटा जिला अध्यक्ष से इस मामले की रिपोर्ट तलब की है। कोटा में चिकित्सकों ने बैठक कर विधायक पर 72 घंटे में कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया और विरोध में शुक्रवार को दो घंटे आउटडोर बंद रखने का निर्णय भी किया।
चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने विधायक व सीएमएचओ दोनों से बात कर मामले को सुलझाने को कहा है। इस बीच सीएमएचओ ने कोटा पुलिस अधीक्षक डॉ. अमनदीप सिंह कपूर से अपने व परिवार के लिए सुरक्षा की गुहार की।
'ऐसा खौफ पैदा करूंगा कि बच्चे को नींद नहीं आएगी'
ऑडियो में गुंजल ने प्रतिनियुक्ति आदेश कल (बृहस्पतिवार) तक नहीं पहुंचने पर परसों (शुक्रवार) देख लेने की धमकी दी। उन्होंने सरकारी अधिकारी को खुलेआम धमकाते हुए कहा कि मेरा काम नहीं किया तो ऐसा खौफ पैदा कर दूंगा कि बच्चों को रात में नींद नहीं आएगी।
गुंजल ने गाली-गलौच के अलावा हाथ-पैर तोड़कर उल्टा लटकाने, चमड़ी उधेड़ देने, कार्यकर्ताओं से पिटवाने, गंजा व मुंह काला कर घुमाने सहित धमकाने के कई जुमले बोले। उन्होंने सीएमएचओ से यहां तक कहा कि कोई भी बचाने नहीं आएगा।
नर्स 2000 एंटीबायोटिक के गबन का आरोपी
गुंजल जिस मेल नर्स विनोद मौर्य को मनपसंद लगाने को कहा है वह बपावर कलां स्वास्थ केन्द्र पर बतौर स्टोर इंचार्ज दो हजार एंटीबायोटिक टेबलेट के गबन का आरोप है।
सांगोद के ब्लॉक सीएमओ ने नवंबर से निरीक्षण में इस गड़बड़ी को पकड़ा और मौर्य को दोषी पाया। ब्लॉक सीएमओ मौर्य को हटाकर दूसरे ब्लॉक में लगाना चाहते थे, जबकि गुंजल चाहते हैं कि मौर्य को सांगोद ब्लॉक के ही मोईकलां स्वास्थ्य केंद्र पर लगा दिया जाए।