फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp mission kashmir plan

भाजपा के 'मिशन कश्मीर' का खाका तैयार

Thu, 19 Jun 2014 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 19 Jun 2014 02:15 AM IST
विज्ञापन
bjp mission kashmir plan

लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद जम्मू कश्मीर में इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मिशन कश्मीर का खाका तैयार किया है। असल में केंद्र में प्रचंड बहुमत से सत्ता हासिल करने के बाद अब रियासत में भी भाजपा विपक्ष की भूमिका से निकल कर सत्ता की बागडोर संभालना चाहती है।

विज्ञापन


रियासत में सरकार बनाने के लिए विधानसभा की 44 सीटें जीतना जरूरी है। जम्मू संभाग में 37 विधानसभा सीटें ही हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार जम्मू संभाग की सभी सीटों पर जीत हासिल भी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


इसके लिए जरूरी है कि कश्मीर संभाग में विधानसभा सीटों को जीतना। भाजपा की योजना है कि कश्मीर संभाग में अगर दस से पंद्रह सीटें भाजपा को मिल जाती हैं तो वह आसानी से सरकार बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को दमखम वाले उम्मीदवारों की तलाश

bjp mission kashmir plan

मिशन कश्मीर के तहत भाजपा कश्मीर में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाकर जीतने का दमखम रखने वाले उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव में उतारना चाहती है। सूत्रों के अनुसार कई पूर्व विधायक और विभिन्न दलों के नेता पार्टी के संपर्क में हैं।

कश्मीर की जनता का विश्वास जीतने के लिए केंद्रीय मंत्रियों की रैलियां भी कश्मीर संभाग में करवाई जाएंगी। पार्टी के प्रदेश महासचिव बाली भगत के अनुसार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैणा का कहना है कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ठोस रणनीति के तहत काम कर रही है।

24 विस सीटों पर भाजपा को बढ़त

bjp mission kashmir plan

लोकसभा चुनाव में रियासत में करीब 24 विधानसभा सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली है। पार्टी नेताओं का कहना है कि अगर लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के पक्ष में लहर चली तो पार्टी रियासत में 44 प्लस सीटें जीत कर सरकार बनाएगी।

कश्मीर में अभी खाता नहीं खोल पाई भाजपा

कश्मीर संभाग में भाजपा अभी संसदीय और विधानसभा चुनाव में खाता नहीं खोल पाई है। भाजपा जम्मू संभाग में ही मजबूत रही है। इस बार भाजपा विधानसभा चुनाव में कश्मीर संभाग में खाता खोलकर इतिहास रचना चाहती है और अपनी उपस्थिति रियासत के हर क्षेत्र में दर्ज करवाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed