यूपी मिशन 2017: नाम नहीं मोदी के काम को भुनाएगी भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोएडा रैली के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग के उद्घाटन का पार्टी रणनीतिकार भरपूर राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। इसीलिए रैली में संख्या जुटाने के लिए पूरे पश्चिमी उत्तरप्रदेश और दिल्ली के संगठन को फरमान जारी किया गया है।
रैली को सफल बनाने के मद्देनजर भाजपा ने पश्चिमी उत्तरप्रदेश के संगठन चुनावों को भी स्थगित कर दिया है। आम कार्यकर्ताओं को भीड़ जुटाने का जिम्मा सौंपा गया है। तो सांसदों को भी रैली में भीड़ जुटाने का जिम्मा सौंपा गया है।
मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत
इस बीच राज्य भाजपा प्रभारी ओम माथूर ने मंगलवार को प्रदेश संगठन मंत्री सुनिल बंसल के साथ बैठक कर रैली की तैयारियों का जायजा लिया।
राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के उदघाटन अवसर पर दिसंबर 31 को नौएड़ा में होने वाली पीएम मोदी की रैली को सफल बनाकर भाजपा इसका सियासी लाभ लेना चाहती है। उम्मीद जताया जा रहा है कि इस रैली के जरिए पीएम मोदी संसद में विपक्ष के रवैये की आलोचना कर सकते हैं।
सत्र के अंत में पीएम ने अपने सांसदों से कहा था कि वे जनता के बीच जाकर कांग्रेस को बेनकाब करें। संसद सत्र के बाद भाजपा का यह पहला बड़ा राजनैतिक कार्यक्रम है। इस अवसर का लाभ उठाते हुए पीएम मोदी कांग्रेस और उत्तरप्रदेश के सियासी दलों पर हमला बोल सकते हैं।
उनकी रैली को उत्तरप्रदेश के लिए भाजपा के मिशन 2017 से जोड़कर देखा जा रहा है। इसे ध्यान में रखकर ही भाजपा नेतृत्व रैली में भारी भीड जुटाने की तैयारी की है।