फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP minister Sanjeev Baliyan called Azam Khan a Terrorist

मोदी के मंत्री ने आजम को बताया आतंकी

Mon, 22 Dec 2014 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा Updated Mon, 22 Dec 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
BJP minister Sanjeev Baliyan called Azam Khan a Terrorist

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान किसी आतंकवादी से कम नहीं हैं। ऐसे भड़काऊ बयान देने वाले मंत्री को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। मुजफ्फरनगर कांड की सीबीआई जांच करा ली जाए तो आजम खान जेल के भीतर होंगे। चौधरी चरण सिंह के असली उत्तराधिकारी हम हैं और हम ही उनका स्मारक बनवाएंगे।

विज्ञापन


कैलसा बार्डर पर रविवार को आयोजित किसान सम्मेलन के बाद पत्रकार वार्ता में एक सवाल के जवाब में डा. संजीव बालियान ने कहा कि आजम खान भगौड़े हैं। तभी तो मुजफ्फरनगर का प्रभारी मंत्री होने के बावजूद एक बार भी वहां नहीं गए। दंगों में भी उनका नाम आता है। वह किसी आतंकवादी से कम नहीं है। प्रदेश सरकार को ऐसे मंत्री को बर्खास्त कर राजनीति से बाहर कर देना चाहिए।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह पर बोलते हुए कहा कि उनके असली उत्तराधिकारी हम हैं। बाकी केवल राजनीति चमकाने का काम कर रहे हैं। उनका स्मारक केवल बंगले को बचाने के लिए बनाया जा रहा था। भाजपा की प्रदेश में सरकार आने पर चौधरी चरण सिंह का स्मारक हम ही बनवाएंगे। केंद्र के आह्वान पर प्रदेश सरकार एपीएमसी एक्ट लागू कर किसान मंडी बनाए। जिसमें किसान अपनी फसल को बेच सके। इससे किसानों को फायदा होगा। लेकिन प्रदेश सरकार ऐसा नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की दुर्दशा के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार

BJP minister Sanjeev Baliyan called Azam Khan a Terrorist

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि प्रदेश में जो पीड़ित हैं, वह गन्ने और दंगे के हैं, यह प्रदेश सरकार की देन है। देश में गन्ने का जो हाल हो रहा है, इसका कारण चीनी का आयात होना है। इस पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है और चीनी का निर्यात खोल दिया है। जिस पर सब्सिडी भी मिलेगी। दो साल में केंद्र सरकार के कामों का रिजल्ट सबके सामने आ जाएगा। किसान प्रदेश में भाजपा की सरकार आने का इंतजार करें।

चौधरी चरण सिंह और अटल बिहारी वाजपेई के जन्म सप्ताह के उपलक्ष्य पर कैलसा बार्डर स्थित बुध बाजार में रविवार को आयोजित भाजपा के किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान किसान हक में प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। बोले, प्रदेश सरकार ने केंद्र की मदद लेने से इनकार कर दिया, जो किसानों के शोषण का कारण है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में गन्ना रोजी-रोटी नहीं बल्कि संस्कृति का हिस्सा है। लेकिन गन्ने की ऐसी हालत कभी नहीं देखी। बोले, चीनी से एथनॉल बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जिससे सीधे किसानों को फायदा होगा और इसे पेट्रोल में मिलाकर कम आयात किया जाएगा। केंद्र सरकार तमाम काम कर रही है। सड़क, पानी और बिजली सब मिलेगा, बस समय देना होगा। रिजल्ट आने में दो साल का समय लगेगा।

उन्होंने सपा सुप्रीमो पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में मुलायम सिंह यादव कोआपरेटिव भरपूर चल रही है और बाकी सब फेल हैं। बोले कांग्रेस सरकार के एक मंत्री 10 प्रतिशत कमीशन लेते थे, तो उन्हें मिस्टर 10 परसेंट कहा गया था। प्रदेश सरकार के मंत्री तो 30 प्रतिशत कमीशन ले रहे हैं, तो अखिलेश यादव मिस्टर 30 परसेंट हुए। वहीं सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार को हटाए बिना समस्या हल नहीं होगी। किसान भाजपा के साथ आए और प्रदेश में सरकार बनाकर देखें।

वहीं भाजपा विधानमंडल दल के नेता व पूर्व मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लर्निंग ड्राइवर की तरह हैं जो वाहन चलाते समय कब एक्सीडेंट कर दें, कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्हें समस्याओं को समझना ही नहीं आता, तो दूर कैसे करेंगे। प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। जिसका उदाहरण गन्ना समर्थन मूल्य है। कहा कि प्रदेश में बिजली आती नहीं और सरकार दरों में बढ़ोतरी किए जा रही है। आम आदमी ही नहीं पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। मुखिया मुलायम सिंह यादव को शादी और बरातों से ही छुट्टी नहीं मिलती। वह प्रदेश पर क्या ध्यान देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed