फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP's Masterplan - BJP to become biggest party of the World

BJP बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी! ये है 'मास्टर प्लान'

Thu, 18 Dec 2014 05:10 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
BJP's Masterplan - BJP to become biggest party of the World

अपनी पार्टी को दुनिया का सबसे बड़ा दल बनाने के लिए भाजपा आलाकमान ने पूरा जोर लगा दिया है।

विज्ञापन


सदस्यता अभियान में तेजी लाने को पार्टी के रणनीतिकारों ने पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, दीनदयाल उपाध्याय और विवेकानंद को भी भुनाने की रणनीति बनाई है।

साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह देशभर का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। शाह ने पार्टी सांसदों से संगठन को दस दिन देने का आह्वान किया है। सदस्यता अभियान का लक्ष्य हासिल करने को पार्टी ने विशेष कार्यक्रम भी बनाए हैं।
विज्ञापन


उधर, मिस्ड कॉल के जरिए अब तक 1 करोड़ 35 लाख लोग भाजपा के सदस्य बन गए हैं। इनमें युवाओं की संख्या 40 प्रतिशत है।

मिस्ड कॉल से बने 1.35 करोड़ सदस्य

BJP's Masterplan - BJP to become biggest party of the World

सदस्यता अभियान के सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह ने अमर उजाला को बताया कि अब तक भाजपा की सदस्यता लेने वालों में उत्तर प्रदेश के लोगों की संख्या सबसे अधिक है। देशभर से बने 1.35 करोड़ सदस्यों में उत्तर प्रदेश के 45 लाख लोग हैं। सिंह ने बताया कि उत्तराखंड से अब तक 2.5 लाख लोग भाजपा के सदस्य बने हैं।

बताया जा रहा है कि भाजपा सदस्यता अभियान दोहरे लाभ के लिए चला रही है। एक तो वह चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को पछाड़ कर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनना चाहती है। दूसरे इस कवायद के जरिए भाजपा मिशन 2019 के लिए अपने वोट पुख्ता कर रही है।

सदस्यता अभियान में जोश भरने के लिए अमित शाह झारखंड चुनाव के बाद राष्ट्रव्यापी दौरे करेंगे। अब तक 15 राज्यों में उनके कार्यक्रम तय हो गए हैं।

अगले साल फरवरी के पहले सप्ताह में शाह उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसंबर को भाजपा वरिष्ठ नागरिक संपर्क एवं सम्मान दिवस मनाकर वरिष्ठों को अपना सदस्य बनाएगी।

पार्टी 12 जनवरी को विवेकानंद की जयंती के सहारे युवाओं को साधेगी तो गांव-देहात में दीनदयाल उपाध्याय के निर्वाण दिवस 11 फरवरी से एक सप्ताह का अभियान चलाकर सदस्यता अभियान को हवा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed