फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp may take action against shatrughan sinha

जदयू का दामन थाम सकते हैं शत्रुघ्न सिन्हा!

Wed, 31 Jul 2013 11:27 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2013 11:27 AM IST
विज्ञापन
bjp may take action against shatrughan sinha

बागी होते जा रहे पार्टी सांसद व सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को भाजपा अब राजनीति में ‘हीरो‘ नहीं बनने देगी। पार्टी नेतृत्व मानने लगा है कि सिन्हा अब कभी भी जदयू का दामन थाम सकते हैं।

विज्ञापन


बिहार में भाजपा-जदयू का गठबंधन टूटने के बाद से सिन्हा लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते आ रहे हैं। वे भाजपा की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं।
विज्ञापन


भाजपा जहां एक ओर नरेंद्र मोदी का गुणगान कर रही है वहीं, मंगलवार को सिन्हा ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य उम्मीदवार करार दिया है। उनके इस बयान पर भाजपा नेतृत्व ने फिलहाल चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि इस मसले पर भाजपा को जवाब देने की आवश्यकता नहीं है, इस मुद्दे पर बिहार भाजपा के नेता ही जवाब देंगे।

जावड़ेकर के इस रुख से साफ है कि भाजपा अभी सिन्हा की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है और उन्हें ऐसा कोई भी मौका देने के पक्ष में नहीं है, जिससे वे बिहार की राजनीति में ‘हीरो’ बन जाएं।

भाजपा उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए तभी सोचेगी जब पानी सर से निकल जाएगा। इसलिए भाजपा नेतृत्व ने मामला प्रदेश इकाई पर छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed