{"_id":"c32e84d2-5c08-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-may-revoke-jethmalani-suspension","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी पर जेठमलानी का यू टर्न, निलंबन हटेगा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गडकरी पर जेठमलानी का यू टर्न, निलंबन हटेगा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2013 09:35 PM IST
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग पर मैदान में कूदने वाले पार्टी सांसद रामजेठमलानी ने अब यू टर्न ले लिया है। शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और गडकरी के साथ बैठक में जेठमलानी ने अपने लगाए आरोप वापस ले कर इस प्रकरण पर खेद भी जताया।
विज्ञापन
जेठमलानी के इस बदले रुख के बाद अब उनका भाजपा संसदीय दल से निलंबन जल्दी ही समाप्त होने की संभावना है। जेठमलानी ने गडकरी पर उनके पूर्ति समूह को लेकर लगे आरोपों के चलते पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की मांग की थी।
विज्ञापन
इस पर भाजपा ने उन्हें संसदीय दल से निलंबित कर दिया था। सूत्रों के अनुसार जेठमलानी ने आडवाणी और गडकरी से कहा कि उन्हें तब जो भी तथ्य मिले थे, उनके आधार पर यह मांग की थी, लेकिन बाद में एस गुरुमूर्ति से पूरी जानकारी मिलने के बाद साफ हो गया कि आरोप गलत थे।
विज्ञापन