फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp may emerge leader but fall short of magic figure: pawar

भाजपा को लेकर शरद पवार ने की बड़ी भविष्यवाणी

Thu, 03 Apr 2014 02:18 PM IST
Updated Thu, 03 Apr 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
bjp may emerge leader but fall short of magic figure: pawar

दो दिन पहले भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को मनोरोगी करार देने वाले एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि आगामी चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है लेकिन एनडीए सरकार बनाने के जादुई आंकड़े से दूर रहेगा।

विज्ञापन


पवार ने कहा कि भाजपा पुराने प्रदर्शन में सुधार करती दिख रही है। आज की तारीख में भाजपा और कांग्रेस अधिकतर सीटें जीतने वाली पार्टी बनती दिख रही है। लेकिन भाजपा के बेहतर करने के बावजूद एनडीए संभवत: जादुई आंकड़ा हासिल नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन


पवार के इस बयान से कांग्रेस के सामने असहज स्थिति पैदा हो सकती है। पवार ने यह भी दावा किया कि एनसीपी की भी स्थिति बेहतर होगी। उन्होंने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का कद उनसे काफी बड़ा था और उनके कार्यकाल में अल्पसंख्यक समुदाय सुरक्षित महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी पर कैसे भरोसा करें लोग: पवार

bjp may emerge leader but fall short of magic figure: pawar

इससे पहले भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर लगातार तीखे हमले कर रहे एनसीपी प्रमुख और केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने एक बार फिर उन पर जुबानी तीर छोड़े।

पवार ने बुधवार को कहा कि जो व्यक्ति गुजरात की राजधानी के पास जिंदा जलाए गए कांग्रेस सांसद के परिवार तक से नहीं मिला, उस पर भला लोग कैसे विश्वास करेंगे।

'भाजपा ने किया संविधान का अपमान'

bjp may emerge leader but fall short of magic figure: pawar

रायगढ़ लोकसभा सीट में एनसीपी मंत्री सुनील तत्कारे के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पवार ने कहा, ‘जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, कांग्रेस के एक सांसद को राज्य की राजधानी से महज 20 किमी दूर जिंदा जला दिया गया। मगर मुख्यमंत्री ने उनके परिवार तक से मिलने की जहमत नहीं उठाई। आखिर इस तरह का व्यक्ति देश के लिए कैसे अच्छा हो सकता है?’

उन्होंने कहा, ‘हमने बहुत सारे लोकसभा चुनाव देखे हैं, लेकिन नेहरू के काल से लेकर हमने कभी नहीं सुना कि चुनावों से पहले ही पीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया जाए। मगर भाजपा ने तो चुनाव प्रक्रिया के ठीक ढंग से शुरू होने से पहले ही यह घोषणा कर दी। यह संविधान का अपमान है।’

कांग्रेस ने देश का आजाद कराया: पवार

bjp may emerge leader but fall short of magic figure: pawar

पवार ने आगे कहा कि मोदी जहां भी जाते हैं, तो वह कहते हैं कि वह कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं। जबकि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जिसने अंग्रेजों को भगाया था और देश को स्वतंत्र किया था।

उन्होंने कहा, ‘भाजपा नेताओं ने आखिरकार देश के लिए क्या कुर्बानी दी। या फिर इससे पहले जनसंघ ने क्या बलिदान दिए? हमें इन लोगों को सफल नहीं होने देना चाहिए।’

उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा बिल ने महाराष्ट्र में 7.3 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचा। उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने भी भरोसा जताया कि एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन राज्य में सभी 48 सीटों पर जीत हासिल करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed