{"_id":"af01ff9c-82e2-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-may-bet-on-narendra-modi-in-lok-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायसीना हिल्स कूच के लिए मोदी को कमान? ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रायसीना हिल्स कूच के लिए मोदी को कमान?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 02 Mar 2013 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सुशासन संकल्प, भाजपा विकल्प’ का नारा देने के बाद भाजपा शनिवार को होने वाले राष्ट्रीय परिषद की बैठक में रायसीना हिल्स कूच के लिए रणनीति पर विचार करेगी। वहीं, लोक सभा चुनाव में दिल्ली के लिए भाजपा की डगर आसान करने के लिए नरेंद्र मोदी को चुनावी रणनीति की कमान सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू हो चुकी है। सबकी नजरें गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही हैं। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मोदी की विशेष तारीफ करते हुए अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने गुजरात में हैट्रिक बनाई है। आज उनकी देश में ही नहीं विदेश में भी तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जिस तरह से गुजरात में हैट्रिक बनाने के लिए मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष अभिनंदन किया गया और लगभग चार सौ पार्टी नेताओं की बैठक में मोदी को जैसा समर्थन मिला, उससे ये स्पष्ट संकेत है कि लोक सभा चुनाव में मोदी को एक बडी़ जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
शनिवार और रविवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली बैठक में इस बात पर भी विचार होने की पूरी उम्मीद है कि मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर प्रस्तुत किया जाए या नहीं। सूत्रों के अनुसार, आज की बैठक में मोदी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी शामिल किए जाने की घोषणा की जा सकती है।
इसके अलावा आधा दर्जन राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेसनीत गठबंधन को शिकस्त देने की रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में होने वाले फैसलों पर राजग सहयोगियों खासकर जदयू की नजर रहेगी क्योंकि जदयू राजग के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर मोदी के नाम पर सहमत नहीं है।