{"_id":"b777b766-ef11-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"bjp-made-the-memory-of-anti-sikh-riots-to-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने कांग्रेस को दिलाई सिख विरोधी दंगों की याद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाजपा ने कांग्रेस को दिलाई सिख विरोधी दंगों की याद
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी की ‘बुर्का’ और ‘पिल्ला’ जैसी विवादित टिप्पणियों पर मचा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
मोदी को लेकर की गई टिप्पणियों से तिलमिलाई भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस को सबसे पहले 1984 के सिख विरोधी दंगों से लेकर मेरठ, मलियाना और भागलपुर समेत अपने शासन के दंगों पर भी जवाब देना चाहिए।
पार्टी ने बगैर राजीव गांधी का नाम लिए कहा कि कांग्रेस को यह भी याद रखना चाहिए कि उसके एक नेता ने कहा था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है।
मोदी अपनी विवादित टिप्पणियों के चलते कांग्रेस के निशाने पर हैं। इस पर भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पिछले कुछ दिनों से मोदी की जिस तरह की आलोचना कर रही है, उसमें शालीनता और मर्यादा का अभाव है।
विज्ञापन
पार्टी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस मोदी की लोकप्रियता से घबराई है और उसी घबराहट में ऐसा कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोदी की इस लोकप्रियता का कारण जानने से मुंह छिपा रही है।
विज्ञापन
अपनी ईमानदारी, सुशासन, नेतृत्व क्षमता जैसी उपलब्धियों के कारण ही मोदी देशभर में लोकप्रिय हैं। जनता को उनसे उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह भी बताना चाहिए कि दिल्ली के 1984 के दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार का कांग्रेस बचाव क्यों करती रही है।
कांग्रेस को यह भी बताना चाहिए कि सिख विरोधी दंगों की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन क्यों नहीं किया गया था।
भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस खासतौर पर मनीष तिवारी से सेक्युलरिज्म के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।
तिवारी की भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी और शाहनवाज हुसैन को लेकर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि वे दोनों ही भाजपा के सम्मानित व वरिष्ठ नेता हैं।
जबकि मोदी की टिप्पणी के बाद दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले प्रसिद्ध रंगकर्मी आमिर रज़ा हुसैन को लेकर प्रसाद ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल पहले ही स्पष्टीकरण दे चुके हैं।