फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp made cpm leader its party member

बीजेपी का फर्जीवाड़ा, सीपीएम नेता को बना दिया पार्टी मेंबर

Sat, 04 Apr 2015 03:02 PM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 03:02 PM IST
विज्ञापन
bjp made cpm leader its party member

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में रोजाना ही किसी ना किसी फर्जीवाड़े का खुलासा हो रहा है। ताजा मामला मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को भाजपा का सदस्य बनाए जाने का है।

विज्ञापन


मिस्ड कॉल देने वालों को सदस्य बना रही भाजपा ने ओडिशा के वरिष्ठ सीपीएम नेता जनार्दन पति को अपनी पार्टी का सदस्य बना डाला।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 22 मार्च को जनार्दन पति विशाखपट्टनम में होने वाली सीपीएम की पार्टी कांग्रेस की तैयारियों में व्यस्त थे, उसी समय उन्हें एक अंजान नंबर से फोन आया। पति ने उस फोन को रिसीव किया, उन्हें यह आशंका भी नहीं थी कि ये फोन उन्हें भाजपा का सदस्य बना सकता है।
विज्ञापन


रिसीव करते ही उन्हें वाइस मैसेज आया कि वह भाजपा के सदस्य बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि वाइस मैसेज के जरिए उन्हें भाजपा का सदस्य भी बना लिया गया और सदस्यता का नंबर भी दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेश के जरिए सदस्यता नंबर भी दे दिया

bjp made cpm leader its party member

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भाजपा ने दावा किया था कि मिस्ड कॉल के जरिए उसने 7.80 करोड़ सदस्‍य बना ‌लिए हैं। चीन कम्युनिस्ट पार्टी को पछाड़कर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। पार्टी ने मिस्ड कॉल के जरिए 31 मार्च तक 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्‍य रखा था।

हालांकि ये लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया तो सदस्यता अभियान को एक महीने और बढ़ा दिया गया। सीपीएम नेता जर्नादन पति ने बताया कि उन्होंने मिस्ड कॉल भी नहीं किया था, उन्हें फोन आया और जैसी ही उन्होंने रिसीव किया और रिकॉर्डेड मैसेज सुनाई देने लगा, जिसमें बीजेपी के ओडिशा इकाई के अध्यक्ष कनक वर्धन सिंह देव पार्टी में उनका स्वागत कर रहे थे।

संदेश के जरिए उन्हें भाजपा की सदस्य संख्या 1079741000 भी दी गई और उन्हें अपना नाम, पता, पिनकोड एक विशेष नंबर पर भेजने को कहा गया।

सीपीएम के पुराने नेता है जनार्दन पति

bjp made cpm leader its party member

जनार्दन पति 1969 से सीपीएम के सदस्य हैं, और गत दो दशकों से से वे सेंट्रल कमेटी के सदस्य हैं। बीजेपी के सदस्यता अभियान पर उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र नहीं है। भाजपा पूछ भी नहीं रही है कि किसे उसकी पार्टी का सदस्य बनना है और किसे नहीं। वह अपनी सदस्यता किसी पर भी थोप रही है।

उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी इस मामले में चुनाव आयोग ‌को चिट्ठी लिखने वाली है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई के कई नेता भी दावा कर चुके हैं कि भाजपा उन्हें फर्जी तरीके से सदस्य बना चुकी है।

वहीं ओडिशा भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पति को कोई भी ऐसा फोन नहीं गया, जिसमें उन्हें सदस्य बनाने की बात कही गई हो। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी हर मोबाइल यूजर को फोन कर रही है और पूछ रही है कि क्या वे भाजपा का सदस्य बनना चाहते हैं। उनसे एक विशेष नंबर पर फोन करने को कहा जा रहा है। जब तक कोई फोन नहीं कर रहा है, उसे सदस्य नहीं बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed