फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP list of candidates would be released?

भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट हो गई जारी?

Thu, 06 Mar 2014 06:22 PM IST
Updated Thu, 06 Mar 2014 06:22 PM IST
विज्ञापन
BJP list of candidates would be released?

आम चुनाव का कार्यक्रम जारी होते ही दावेदारों की धड़कनें तेज हो गई हैं। भाजपा सूत्रों का कहना है कि 13 मार्च तक वेस्ट यूपी के साथ ही कुछ प्रमुख सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी। दावेदारों ने अपने आकाओं के साथ दिल्ली में डेरा डाल दिया है। वेस्ट यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर, कैराना, सहारनपुर, बागपत, बिजनौर आदि सीटों पर 10 अप्रैल को चुनाव होना है।

विज्ञापन


15 से 21 मार्च तक नामांकन होगा। ऐसे में 15 मार्च से पहले वेस्ट यूपी की 11 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने होंगे। इनमें मेरठ और गाजियाबाद सीट ही इस समय भाजपा के कब्जे में है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि वर्तमान सांसदों का टिकट कटना मुश्किल है। मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल का दोबारा चुनाव लड़ना लगभग तय है, तो कैराना से भाजपा विधानमंडल दल के नेता हुकुम सिंह का नाम भी लगभग फाइनल है।
विज्ञापन

किसको मिलेगा लोकसभा का टिकट?

BJP list of candidates would be released?

बिजनौर सीट पर गुर्जर या जाट, इसको लेकर भाजपा नेतृत्व दो खेमों में बंटा नजर आ रहा है। कुछ नेता और संघ परिवार के लोग जहां प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया के पक्ष में हैं, तो एक धड़ा विधायक कुंवर भारतेंदु के पक्ष में है।

मुजफ्फरनगर सीट पर भी पूर्व सांसद सोहनवीर तोमर और संजीव बालियान के बीच मुकाबला है। संजीव बालियान काफी समय से संगठन स्तर पर सक्रिय हैं। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी की अच्छी रैली मुजफ्फरनगर में कराई थी। तभी से वह पार्टी हाईकमान की नजरों में चढ़े हुए हैं। सहारनपुर में दोनों विधायकों के बीच खींचतान है। देहात से विधायक सुरेश राणा और शहर से विधायक राघव लखनपाल के बीच रस्साकशी है।
 
पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस समय बंगलूरू में संघ की राष्ट्रीय बैठक चल रही है, जो 11 मार्च तक चलेगी। बैठक के बाद संघ के आला अधिकारी जब दिल्ली पहुंचेंगे, तब उनकी संस्तुति पर प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed